फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nripendra Misra Principal Secretary to the Prime Minister want to relieved of his assignment

पीएम के प्रधान सचिव नृपेन्द्र मिश्रा होना चाहते हैं रिटायर, मोदी को बताई इच्छा

Fri, 30 Aug 2019 06:49 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 30 Aug 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
Nripendra Misra Principal Secretary to the Prime Minister want to relieved of his assignment
नृपेन्द्र मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव नृपेन्द्र मिश्रा ने कार्यमुक्त होने की इच्छा जताई है। पीएम मोदी ने उनसे दो सप्ताह के लिए अपना कार्यकाल जारी रखने का अनुरोध किया है। वहीं, पीएम मोदी ने पीके सिन्हा (सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी) को पीएमओ में विशेष अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है।

विज्ञापन

 
सरकार के प्रधान प्रवक्ता सीतांशु कार ने कहा कि मोदी ने मिश्रा से दो सप्ताह तक पद पर बने रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा को प्रधानमंत्री ने विशेष दायित्व अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रा ने कहा, पीएम मोदी जी के नेतृत्व में देश की सेवा करना मेरी खुशकिस्मती रही। इस अवसर के लिए उनका तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं। अब मेरे आगे बढ़ने का समय आ गया है। 

बता दें कि यूपी काडर के आईएएस नृपेंद्र मिश्रा इससे पहले मुलायम सिंह यादव और कल्याण सिंह सरकार में प्रमुख सचिव रह चुके हैं। उन्हें तेजतर्रार और ईमानदार अफसर के रूप में जाना जाता है। इसी ईमानदारी की बदौलत उन्हें केंद्र में काम करने का मौका मिला।


नृपेन्द्र मिश्रा को 2014 में प्रधानमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया। वे डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस में सचिव रहे, डिपार्टमेंट ऑफ फर्टिलाइजर्स में भी 2002 से 2004 के बीच सचिव रहे। नृपेन्द्र रिटायर होने के बाद मनमोहन सरकार में 2006 से 2009 के बीच टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के भी चेयरमैन रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed