{"_id":"62200baa28a1d772431f6ef0","slug":"now-the-mother-will-get-benefit-of-pradhan-mantri-matra-vandana-yojana-after-having-a-second-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातृ वंदन : अब दूसरी संतान पर भी मिलेंगे 6000, बेटी होना जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मातृ वंदन : अब दूसरी संतान पर भी मिलेंगे 6000, बेटी होना जरूरी
Thu, 03 Mar 2022 05:58 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 03 Mar 2022 05:58 AM IST
सार
गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माता एक बार और इस योजना का लाभ ले सकती है। इसके लिए दूसरी संतान का बेटी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में बालिका शिशु को प्रोत्साहन देने के लिए अब दूसरे बच्चे के जन्म पर भी इस योजना का लाभ लिया जा सकेगा। इस योजना में तीन किस्तों में महिलाओं को 5000 रुपये और जननी सुरक्षा योजना के तहत एक हजार रुपये की राशि यानी कुल छह हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है।
विज्ञापन
अब गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माता एक बार और इस योजना का लाभ ले सकती है। इसके लिए दूसरी संतान का बेटी होना अनिवार्य है। नया नियम आगामी एक अप्रैल से लागू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी 2017 को इस योजना का शुभारंभ किया था। केंद्र सरकार ने यह कदम बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करने के लिए उठाया है।
विज्ञापन