फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now employees will get PF deposits information

अब कर्मचारियों को मिलेगी पीएफ जमा नहीं होने की जानकारी

Thu, 26 Apr 2018 04:02 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Apr 2018 04:02 AM IST
विज्ञापन
Now employees will get PF deposits information
EPFO
यदि आप प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं और कंपनी अपने हिस्से का पीएफ आपके खाते में जमा नहीं करा रही है तो इसकी सूचना आपको सीधे मिलेगी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कंपनी की तरफ से निर्धारित समय में पीएफ जमा नहीं कराए जाने की सूचना सदस्यों को देगा।
विज्ञापन


ईपीएफओ मौजूदा समय में रजिस्टर्ड खाताधारक सदस्यों को एसएमएस / ई-मेल से उसके खाते में जमा की गई राशि के बारे में सूचना देता है। ईपीएफओ ने एक बयान में कहा, ‘जिन सदस्यों को खाते में अंशदान जमा नहीं होता उन्हें सूचना नहीं मिल पाती है। इसमें अधिक पारदर्शिता लाने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि सदस्यों (जिनका यूनिवर्सल खाता संख्या में मोबाइल नंबर/ई-मेल दर्ज है) को उनकी कंपनी की तरफ से निर्धारित समय में अंशदान जमा नहीं किए जाने के बारे में सूचित किया जाएगा।’ 
विज्ञापन


बयान के अनुसार सभी सदस्यों को उनके खाते में जमा की सूचना ऑनलाइन ई-पासबुक और उमंग मोबाइल एप के साथ ही मिस कॉल सेवा के जरिये भी उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त संगठन सभी उम्र के आधार पर नए सदस्यों के बारे में जानकारी भी प्रकाशित करेगा। ये सूचना कंपनी की तरफ से उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित होगी। इस जानकारी को ऑनलाइन देखा जा सकेगा। वर्तमान में ईपीएफओ के सदस्यों की संख्या पांच करोड़ से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed