फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now bomb threat on IndiGo plane flight was going from Mumbai to Jeddah investigation underway

Indigo: मुंबई से जेद्दा और मस्कट जाने वाली इंडिगो की दो उड़ानों में बम की धमकी; विमानों की जांच जारी

Mon, 14 Oct 2024 10:36 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 14 Oct 2024 10:36 AM IST
सार

इंडिगो प्रवक्ता के मुताबिक, मुंबई से मस्कट जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-1275 और मुंबई से जेद्दा जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 56 को बम की धमकी मिली थी। प्रोटोकॉल के मुताबिक विमान को एक अलग बे में ले जाया गया और मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए अनिवार्य सुरक्षा जांच तुरंत शुरू की गई।

विज्ञापन
Now bomb threat on IndiGo plane flight was going from Mumbai to Jeddah investigation underway
इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

एयर इंडिया के बाद अब इंडिगो के विमानों में बम की धमकी दी गई है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई से जेद्दा और मस्कट जाने वाली इंडिगो की दो उड़ानों में बम की धमकी मिली है। इसके बाद विमानों की जांच की जा रही है। इससे पहले सितंबर में मध्य प्रदेश के जबलपुर से तेलंगाना के हैदराबाद जाने वाली इंडिगो के विमान को बम की धमकी के बाद नागपुर डायवर्ट कर दिया गया था। नागपुर में विमान के उतरने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर उतारा गया और इसके बाद अनिवार्य सुरक्षा जांच की गई। हालांकि, धमकी अफवाह ही निकली थी।

विज्ञापन


इंडिगो ने जारी किया बयान
इंडिगो प्रवक्ता के मुताबिक, मुंबई से मस्कट जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-1275 और मुंबई से जेद्दा जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 56 को बम की धमकी मिली थी। प्रोटोकॉल के मुताबिक विमान को एक अलग बे में ले जाया गया और मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए अनिवार्य सुरक्षा जांच तुरंत शुरू की गई।
विज्ञापन


एयर इंडिया के विमान को भी मिली बम की धमकी
इससे पहले एयर इंडिया के विमान को बम की धमकी के बाद दिल्ली डायवर्ट किया गया था। मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान को बम की धमकी के बाद सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई एयरपोर्ट्स को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी
इससे पहले कई एयरपोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। लगभग सभी धमकियां फर्जी साबित हुईं थीं। इससे पहले 5 अक्तूबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित देवी अहिल्या बाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला था, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। मेल भेजने वाले ने देश के दूसरे एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसी तरह वडोदरा एयरपोर्ट को भी 5 अक्तूबर को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला था, जिसमें गहन तलाशी लेने की बात कही गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed