फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NOT ENOUGH EGGS FOR US INDIANS?

अंडा खाते हैं? जान लीजिए आपके हिस्से के कितने अंडे अब बचे हैं?

Sat, 15 Oct 2016 12:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Oct 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
 NOT ENOUGH EGGS FOR US INDIANS?
- फोटो : अमर उजाला
आप हर रोज अंडे खाते हैं, बिना यह सोचे कि आपके खाने के लिए कितने अंडे बचे हैं? आपको जानकर आश्चर्य होगा कि भारत में प्रति साल के हिसाब से प्रति व्यक्ति केवल 63 अंडे उपलब्ध हैं, जबकि इस आंकड़े को प्रति व्यक्ति के आधार पर 180 प्रति साल होना चाहिए। 
विज्ञापन


भारत में अंडे का प्रति व्यक्ति उत्पादन वैश्विक स्तर से कम है। कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने अंडों का घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया है। उनका कहना है कि न्यूट्रिशिनल सुरक्षा को पाने के लिए हमें मौजूदा उत्पादन तीन गुना बढ़ाना होगा। 
विज्ञापन


कृषि मंत्री शुक्रवार को वर्ल्ड एग डे (World Egg Day) के मौके पर मंत्रालय की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। कृषि मंत्री ने इस दौरान राष्ट्रीय पोषण संस्थान की स्टैंडर्ड मार्किंग का हवाला दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अंडा उत्पादन को बढ़ावा दे रही सरकार

 NOT ENOUGH EGGS FOR US INDIANS?
फाइल फोटोः कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला
अंडे के उत्पादन में दुनिया में भारत का नंबर तीसरा है। मौजूदा समय में देश में अंडे का उत्पादन 8300 करोड़ है। राष्ट्रीय पोषण संस्थान के मुताबिक अंडों की प्रति व्यक्ति उपलब्धता प्रति साल के हिसाब से 63 है, जबकि 180 होना चाहिए। कृषि मंत्री ने कहा कि इस आंकड़े को हासिल करने के लिए हमें उत्पादन बढ़ाना होगा और भारत सरकार नेशनल लाइवस्टॉक मिशन के जरिए पोल्टी फॉर्मिंग को बढ़ावा दे रही है। 2014-15 में भारत का अंडा उत्पादन 7478 करोड़ रहा। 

उन्होंने कहा, 'उत्पादन बढ़ाने में सरकार और इंडस्ट्री को मिलकर काम करना होगा। उत्पादन तभी बढ़ेगा, जब इसमें शामिल लोगों को सही कीमत मिलेगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed