फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   northeast news and update Four men including two Imams caught by NIA again in Assam

North East: असम में दो इमाम सहित चार युवकों को NIA ने दोबारा पकड़ा, मिजोरम में 31 करोड़ की हेरोइन जब्त

Sun, 11 Jun 2023 09:22 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 11 Jun 2023 09:22 PM IST
सार

गोलपारा एसपी वीवी राकेश रेड्डी ने बताया कि सोबाहन शांतिपुर मस्जिद का इमाम है। वहीं जलालुद्दीन तिलापारा मस्जिद का इमाम है। रिश्ते में दोनों चचेरे भाई हैं। सोबान और रहमान भी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं।

विज्ञापन
northeast news and update Four men including two Imams caught by NIA again in Assam
असम पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मिजोरम पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने हेरोइन के बड़े जखीरे को जब्त किया है, जिसकी कीमत 31 करोड़ है। इसके साथ ही म्यांमार और असम के पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मुखबिरों से मिली जानकारी के बाद मिजोरम एक्साइज और नारकोटिक्स विभाग ने एजवाल के अलग-अलग दो ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर दो दिन में 6.05 किलो हेरोइन जब्त की। एजवाल के बावंगकॉन में कार्रवाई कर टीम ने शनिवार को 248 ग्राम हेरोइन जब्त की। यहां से पुलिस म्यांमार के रहने वाले एन नगोलांग (55) को गिरफ्तार किया। वहीं जेमाबॉक में की गई दूसरी छापे में 5.8 किलो हेरोइन एक ट्रक से जब्त किया गया। रविवार को की गई इस कार्रवाई में मोहम्मद हुसैन (34), अब्दुल कलाम लश्कर (23) कुत्बुल अलोम लश्कर (28) और सुकुर अली मजूमदार (22) को टीम ने पकड़ा है। बता दें, पिछले सप्ताह भी पुलिस ने दो आसामी लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से तीन किलो हेरोइन जब्त की गई थी। जब्त माल की कीमत 15 करोड़ थी। 

विज्ञापन

असम से एनआईए ने पकड़े चार जिहादी
असम के गोलपारा से एनआईए ने चार जिहादियों को दोबारा गिरफ्तार किया है। चारों जिहादियों को पिछले साल अगस्त में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन दो मई को उन्हें जमानत दे दी गई थी। रविवार को एनआईए ने कार्रवाई करते हुए अब्दुस सोबाहन, जलालुद्दीन शेख और अब्दुस सोबान को गोलपारा तो हाफिजुर रहमान को काबाईतारी से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोलपारा एसपी वीवी राकेश रेड्डी ने बताया कि सोबाहन शांतिपुर मस्जिद का इमाम है। वहीं जलालुद्दीन तिलापारा मस्जिद का इमाम है। रिश्ते में दोनों चचेरे भाई हैं। सोबान और रहमान भी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed