फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Non veg food will be included in school art festivals menu from next year says Kerala minister

Kerala: 2024 से स्कूलों में परोसा जाएगा मांसाहारी भोजन, फेस्टिवल मेन्यू को लेकर सरकार का बड़ा एलान

Fri, 06 Jan 2023 11:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 06 Jan 2023 11:19 PM IST
सार

शिवनकुट्टी ने कहा, राज्य सरकार इस बात पर अड़ी नहीं है कि मांस को स्टेट यूथ फेस्टिवल से बाहर रखा जाए। लेकिन इतनी बड़ी संख्या में लोगों को परोसने के लिए बड़ी मात्रा मांसाहारी व्यंजन तैयार करने में व्यावहारिक दिक्कतें हैं।

विज्ञापन
Non veg food will be included in school art festivals menu from next year says Kerala minister
V Sivankutty - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल के राज्य स्तरीय स्कूलों में अगले साल से आर्ट फेस्टिवल में मांसाहारी और शाकाहारी दोनों प्रकार के व्यंजन परोसे जाएंगे। सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने कहा, अगले साल दोनों तरह के व्यंजनों को मेन्यू में शामिल किया जाएगा। इसके लिए फेस्टिवल मैनुअल में जरूरत पड़ने पर बदलाव किए जाएंगे। 

विज्ञापन


शिवनकुट्टी की टिप्पणी तब आई है, जब हाल ही में स्कूली छात्रों के लिए भोजन की पसंद के मुद्दे पर सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा हुआ। शिवनकुट्टी ने सोशल मीडिया में लग रहे सभी आरोपों को खारिज कर दिया था और कहा था कि बहस पूरी तरह से गैर-जरूरी थी। 
विज्ञापन


मंत्री ने कहा, राज्य में पिछले साठ वर्षों से युवा महोत्सव के लिए एक ही तरह का शाकाहारी भोजन परोसा जा रहा है और कोई विवाद नहीं है। दशकों से भाग लेने वाले बच्चों, उनके शिक्षकों और माता-पिता के बीच वार्षिक पर्व के भोजन मंडपों में स्वादिष्ट शाकाहारी व्यंजन परोसे जाते हैं। वार्षिक पर्व बच्चों की भारी भागीदारी केलिए जाना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवनकुट्टी ने गुरुवार को समारोह स्थल पर पत्रकारों से मुलाकात के दौरान कहा था कि हजारों लोगों ने फेस्टिवल में परोसे जा रहे भोजन का लुत्फ उठाया। उन्होंने कहा, फेस्टिवल के पहले दिन करीब तीस हजार लोगों को भोजन परोसा गया, जबकि दूसरे दिन करीब चालीस हजार लोगों ने भोजन का लुत्फ उठाया। यह एक फेस्टिवल है। जो भी काउंटर पर पहुंचेगा, सरकार उसे भोजन देगी। 

शिवनकुट्टी ने कहा, राज्य सरकार इस बात पर अड़ी नहीं है कि मांस को स्टेट यूथ फेस्टिवल से बाहर रखा जाए। लेकिन इतनी बड़ी संख्या में लोगों को परोसने के लिए बड़ी मात्रा मांसाहारी व्यंजन तैयार करने में व्यावहारिक दिक्कतें हैं। यूथ फेस्टिवल के फूट पवेलियन में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के अलावा स्नैक्स और चाय के साथ मिठाइयां भी उपलब्ध कराई जाती हैं। 


मेन्यू में मांसाहारी व्यंजनों को शामिल न करने पर विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ लोगों ने फेस्टिवल के दौरान केवल शाकाहारी आइटम परोसने के वर्षों के चलन पर सवाल उठाया, जिससे सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच अपने-अपने विचारों की गरमागरम बहस हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed