फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nobel laureate economist Amartya Sen say jai shri Ram, BJP protest

अमर्त्य सेन के ‘जय श्रीराम' बयान से सियासत गर्म, भाजपा का पलटवार शुरू

Sat, 06 Jul 2019 05:44 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 06 Jul 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Nobel laureate economist Amartya Sen say jai shri Ram, BJP protest
अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन के एक बयान से सियासत और गर्म हो सकती है। शुक्रवार को उन्होंने 'जय श्रीराम' के नारे पर अपने जो विचार साझा किए उस पर पलटवार शुरू हो गया है। उन्होंने कहा था कि ‘मां दुर्गा’ के जयकारे की तरह ‘जय श्रीराम’ का नारा बंगाली संस्कृति से नहीं जुड़ा है और इसका इस्तेमाल ‘लोगों को पीटने के बहाने’ के तौर पर किया जा रहा है। सेन ने जादवपुर विश्वविद्यालय में यह बात कही थी। 

विज्ञापन


भाजपा का पलटवार 

सेन के इस बयान पर पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'अमर्त्य सेन शायद बंगाल के बारे में नहीं जानते। क्या उन्हें बंगाली और भारतीय संस्कृति की जानकारी है? जय श्रीराम हर गांव में बोला जाता है। अब पूरा बंगाल यही कह रहा है।' वहीं भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने कहा कि ‘जय श्रीराम जितना धर्म के बारे में है, उससे कहीं अधिक बंगाल में विरोध का प्रतीक है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




अमर्त्य सेन ने और क्या कहा

अमर्त्य सेन ने कहा, ‘मैंने अपनी चार साल की पोती से पूछा कि उसके पसंदीदा भगवान कौन है? उसने जवाब दिया कि मां दुर्गा। मां दुर्गा हमारी जिंदगी में मौजूद हैं। मुझे लगता है कि जय श्रीराम जैसा नारा लोगों को पीटने के लिए आड़ के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।’ सेन के बयान ऐसे समय पर आए हैं जब देश के कई हिस्सों में ऐसी घटनाएं हुई हैं जहां 'जय श्रीराम' न बोलने पर लोगों के साथ मारपीट की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed