फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Report Today: No Snowfall on Mountains Know IMD Forecast for Winter This Year News in Hindi

Weather News: अब तक बर्फबारी के इंतजार में पहाड़, आधा दिसंबर बीता लेकिन नहीं पड़ी कड़ाके की ठंड, जानिए कारण

Sat, 17 Dec 2022 12:40 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Dec 2022 12:40 PM IST
सार

अब तक कम से कम एक से दो मध्यम हिमपात हो जाने चाहिए थे, लेकिन हिमालय की कई चोटियों पर अब तक बर्फ नहीं पड़ी है। वैज्ञानिकों के अनुसार, आमतौर पर उत्तर पश्चिम भारत में नवंबर में दो से तीन मध्यम से मजबूत पश्चिमी विक्षोभ और दिसंबर में भी दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ देखे जाते हैं।

विज्ञापन
Weather Report Today: No Snowfall on Mountains Know IMD Forecast for Winter This Year News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिसंबर का आधा महीना बीत चुका है। कुछ दिन बाद साल भी विदा हो जाएगा, लेकिन अभी तक लोगों को उस तरह की सर्दी का अहसास नहीं हुआ है, जो इस महीने में आम हुआ करती थी। इसको लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने भी चिंता जाहिर की है। 

विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति के कारण दिसंबर में अब तक हिमालय के ऊपरी और निचले इलाकों में न के बराबर हिमपात हुआ है। इसका असर यह रहा है कि आधा दिसंबर बीत जाने के बाद भी मैदानी इलाकों में ठंडक का असर कम देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन


अब तक हो जाने चाहिए थे दो हिमपात 
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब तक कम से कम एक से दो मध्यम हिमपात हो जाने चाहिए थे, लेकिन हिमालय की कई चोटियों पर अब तक बर्फ नहीं पड़ी है। वैज्ञानिकों के अनुसार, आमतौर पर उत्तर पश्चिम भारत में नवंबर में दो से तीन मध्यम से मजबूत पश्चिमी विक्षोभ और दिसंबर में भी दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ देखे जाते हैं। हालांकि, इस साल 10 नवंबर के बाद से कुछ भी नहीं देखा गया है, जिस कारण दिसंबर के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में 97 प्रतिशत बर्फबारी की कमी 
आईएमडी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में अब तक 97 प्रतिशत बारिश या बर्फबारी की कमी है। वहीं जम्मू-कश्मीर में 80 प्रतिशत कमी है। उत्तराखंड में भी बारिश या बर्फबारी नहीं हुई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि का कहना है कि इस बार हिमालय के ऊपरी इलाकों में भी कई इलाकों में बर्फबारी नहीं हुई है। इसका कारण है कि नवंबर के बाद से इस क्षेत्र में कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी नहीं हुआ है।



नए साल तक करना पड़ सकता है इंतजार ं
वैज्ञानिकों का कहना है कि कोई पूर्वानुमान न होने के कारण हमें बर्फबारी के लिए क्रिसमस या नए साल का इंतजार करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया, अभी तक पश्चिमी विक्षोभा का कोई पूर्वानुमान नहीं है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि शीत लहर नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed