फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No role found yet of Sambhaji Bhide in Bhima Koregaon violence case: Devendra Fadnavis

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में संभाजी भिडे की कोई भूमिका नहीं: देवेंद्र फडणवीस

Tue, 27 Mar 2018 03:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Mar 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
No role found yet of Sambhaji Bhide in Bhima Koregaon violence case: Devendra Fadnavis

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में संभाजी भिडे की भूमिका को नकारा है। उन्होंने दावा किया है कि इस हिंसा में संभाजी भिडे की अभी तक कोई भूमिका नहीं मिली है लेकिन मामले की जांच जारी है। वहीं मामले में आरोपी संभाजी भिडे उर्फ गुरुजी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दलित समाज के लोग सोमवार को बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे। 

विज्ञापन


विज्ञापन



मोर्चा पहले भायखला से निकलने वाला था, लेकिन पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी, तो मोर्चे में शामिल होने आए लोग छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन के सामने जमा हो गए। इसके बाद उन्होंने आजाद मैदान तक 'यलगार मोर्चा' निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रकाश आंबेडकर ने इससे पहले कहा कि संभाजी भिडे उर्फ 'गुरुजी' को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन की वजह से गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि सब जानते हैं कि मोदी, भिडे को अपना गुरु मानते हैं। 


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि 'हम मोदी के साथ लड़ने के पक्ष में नहीं हैं। हालांकि महाराष्ट्र सरकार द्वारा अगर कार्रवाई नहीं की गई तो हमें पता है कि सही समय पर इससे कैसे निपटना है। हम जानते हैं कि कैसे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लोगों के सामने झुकाया जाता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed