फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No loan waiver for loanee farmers of more than two lakh rupees

महाराष्ट्र: दो लाख रुपये से ज्यादा के कर्जदार किसानों की कर्ज माफी नहीं

Sun, 29 Dec 2019 03:05 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 29 Dec 2019 03:05 AM IST
सार

  • किसानों ने सरकार पर लगाया विश्वासघात करने का आरोप
  • 2015 से मार्च 2019 के बीच दो लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज लेने वाले किसान कर्जमाफी योजना के दायरे में नहीं आएंगे

विज्ञापन
No loan waiver for loanee farmers of more than two lakh rupees
उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में अप्रैल 2015 से मार्च 2019 के बीच दो लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज लेने वाले किसान कर्जमाफी योजना के दायरे में नहीं आएंगे। पिछले हफ्ते ही सीएम उद्धव ठाकरे ने किसानों के लिए कर्ज माफी की घोषणा की थी।

विज्ञापन


शनिवार को जारी सरकारी प्रस्ताव (जीआर) में कहा गया है कि महात्मा ज्योतिराव फुले किसान कर्जमाफी योजना के तहत 1 अप्रैल, 2015 से 31 मार्च, 2019 के दौरान लिया दो लाख तक का कर्ज, जिसे 30 सितंबर, 2019 तक चुकाया नहीं गया हो, वह माफ किया जाएगा। दो लाख से अधिक कर्ज वाले इस योजना के दायरे में नहीं आएंगे।
विज्ञापन


प्रस्ताव में कहा गया है कि राष्ट्रीयकृत, जिला सहकारी बैंकों और सहकारी समितियों से लिए कर्ज को माफ करने पर विचार किया जाएगा। जो लोग गैर कृषि क्षेत्र से हुई आय, पेंशन पर टैक्स देते हैं और जिनकी मासिक आय 25 हजार रुपये से अधिक है, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, किसान नेता अजित नवले ने उद्धव सरकार पर किसानों से विश्वासघात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, अधिकांश किसानों को योजना का फायदा नहीं मिलेगा क्योंकि उनका कर्ज दो लाख से अधिक का है। पहले सरकार ने कहा था कि कर्जमाफी बिना शर्त होगी।

योजना को लेकर उठाए सवाल

कांग्रेस-एनसीपी के सहयोगी स्वाभिमान पक्ष के नेता राजू शेट्टी ने कहा कि किसानों को बिना शर्त कर्जमाफी का वादा किया गया था, लेकिन दो लाख की शर्त के बाद ज्यादातर किसानों का इसका लाभ नहीं मिलेगा।

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने भी सरकार पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया है।

वहीं, एनपीसी नेता और मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि सरकार सभी किसानों को राहत देने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed