फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No information received from Pak on kulbhushan Jadhav yet said India

जाधव के पास अपील के लिए सिर्फ आज तक का वक्त, 40 दिनों की समय सीमा खत्म

Sat, 20 May 2017 08:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Sat, 20 May 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
No information received from Pak on kulbhushan Jadhav yet said India

कुलभूषण जाधव मामले में भारत को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) से भले ही राहत मिल गई हो लेकिन इस पर अभी भी भारत की चिंता बनी हुई है क्योंकि पाकिस्तान ने अब तक जाधव के स्वास्थ्य और उनके स्थान के बारे में अभी तक कोई सूचना मुहैया नहीं कराई है।

विज्ञापन


आईसीजे ने बृहस्पतिवार को 46 वर्षीय जाधव के मौत की सजा पर रोक लगा दी है। जाधव को पिछले महीने पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने कथित तौर पर भारतीय जासूस होने के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी। सेवानिवृत्त भारतीय नौसैनिक अधिकार एक साल से भी ज्यादा वक्त से पाकिस्तान की हिरासत में हैं।
विज्ञापन


मीडिया द्वारा पूछे गए इस सवाल पर कि पाकिस्तान में जाधव की स्थिति को लेकर भारत सरकार को कोई सूचना मिली है। इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि अब तक पाकिस्तान सरकार ने जाधव के स्वास्थ्य या उन्हें कहां रखा गया है, इस बारे में कोई सूचना भारत को नहीं मुहैया कराई है। यह एक गंभीर मसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने भी भारत ने अपने स्वास्थ्य रिपोर्ट के बारे में पाकिस्तान सरकार से जानकारी मांगी थी। दुर्भाग्य से जाधव की अपील प्रक्रिया के मसले पर भी भारत के पास कोई सूचना नहीं है। यहां तक कि यह सूचना भी नहीं है कि जाधव की मांग की अर्जी पर क्या सुनवाई हुई। जाधव की मां की अपील को इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तान के विदेश सचिव को सौंपा था।

जाधव के पास अपील के लिए सिर्फ आज तक का वक्त

No information received from Pak on kulbhushan Jadhav yet said India

अपनी सजा के खिलाफ जाधव को शनिवार तक अपील करने का वक्त है। पाकिस्तानी कानून के अनुसार 40 दिनों के अंदर फांसी की सजा के खिलाफ अपील की जा सकती है। पाक की सैन्य अदालत ने 10 अप्रैल को जाधव को फांसी की सजा सुनाई थी। इसलिए शनिवार को अपील करने की समय सीमा खत्म हो रही है। 

परिजनों के वीजा आग्रह पर नहीं हुई कार्रवाई
विदेश सचिव बागले ने कहा कि उपलब्ध सूचना के मुताबिक पाकिस्तान ने जाधव के परिवार के वीजा आग्रह पर भी कोई कार्रवाई नहीं की है। जाधव के परिवार को उनसे मिलने पाकिस्तान जाना है और जरूरत पड़ने पर व्यक्तिगत अपील भी करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed