फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No Confidence Motion: When will Rahul Gandhi speak in Lok Sabha in the next two days

No Confidence Motion: लोकसभा में अगले दो दिन में कब बोलेगे राहुल गांधी! भाजपा ने घेरने के लिए बनाया ये प्लान

Tue, 08 Aug 2023 04:46 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Tue, 08 Aug 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
सार
No Confidence Motion: लोकसभा में राहुल गांधी का चर्चा शुरू न करना कांग्रेस पार्टी की रणनीति से जोड़ कर देखा जा रहा है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि I.N.D.I.A गठबंधन संसद में मणिपुर पर पीएम मोदी के जवाब की मांग कर रहा था। इसलिए हम अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए। शुरुआत में चर्चा राहुल गांधी को ही शुरू करनी थी...
loader
No Confidence Motion: When will Rahul Gandhi speak in Lok Sabha in the next two days
No Confidence Motion: Rahul Gandhi - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सदन में चर्चा का मुद्दा बन गए। जैसे ही लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस शुरू हुई। तभी सत्ता पक्ष और संसदीय कार्यमंत्री मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि हमें तो राहुल गांधी से चर्चा की शुरुआत करने की जानकारी मिली थी। लेकिन अब गौरव गोगोई क्यों बोल रहे हैं? ऐसा क्या हुआ कि राहुल चर्चा नहीं कर रहे हैं। यही नहीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी राहुल गांधी के नहीं बोलने का मुद्दा उठा संसद में उठाया। तभी कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ये सोच रहे थे राहुल गांधी का भाषण होगा, लेकिन उनका भाषण नहीं हुआ तो ये गुगली खा गए।

यह भी पढ़ें: No Confidence Motion: शाह समेत कई सांसद सदन में घेरेंगे I.N.D.I.A को, सिंधिया-ईरानी बोलेंगे कांग्रेस पर हमला

दरअसल, लोकसभा में राहुल गांधी का चर्चा शुरू न करना कांग्रेस पार्टी की रणनीति से जोड़ कर देखा जा रहा है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि I.N.D.I.A गठबंधन संसद में मणिपुर पर पीएम मोदी के जवाब की मांग कर रहा था। इसलिए हम अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए। शुरुआत में चर्चा राहुल गांधी को ही शुरू करनी थी। लेकिन पार्टी ने फिर फैसला बदल लिया। अब राहुल गांधी पीएम मोदी के भाषण के पहले सदन में अपनी बात रख सकते हैं। उम्मीद है राहुल गांधी 10 अगस्त को चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि जब पीएम नरेंद्र मोदी सदन में मौजूद होंगे, तभी वे संसद में बोलेंगे। वे मणिपुर, महंगाई, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेर सकते हैं।

लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण नहीं होने की स्थिति में भाजपा ने भी अपना बी-प्लान तैयार कर लिया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि पार्टी की तरफ 15 से ज्यादा सांसद चर्चा में हिस्सा लेंगे। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्मृति ईरानी और किरण रिजिजू के नाम शामिल हैं। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू सदन में देंगे। ये दोनों ही नेता पूर्वोत्तर के राज्यों से आते हैं। इस बीच अगर अगले दो दिनों में राहुल गांधी का भाषण सदन में होता है, तो उन्हें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी घेरते हुए नजर आ सकती हैं।

शायद देर से उठे होंगे राहुल, इसलिए पहले नहीं बोले

लोकसभा में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के भाषण के बाद भाजपा की तरफ से निशिकांत दुबे ने चर्चा में हिस्सा लिया। उन्होंने लोकसभा में बोलते हुए कहा, 'मुझे लगा कि राहुल गांधी पहले बोलेंगे। दुबे ने कटाक्ष करते हुए कहा कि शायद राहुल गांधी देर से उठे होंगे इसलिए बहस में पहले नहीं बोले।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed