फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No Confidence Motion: Many MPs including amit Shah will attack on INDIA alliance

No Confidence Motion: शाह समेत कई सांसद सदन में घेरेंगे I.N.D.I.A को, सिंधिया-ईरानी बोलेंगे कांग्रेस पर हमला

Tue, 08 Aug 2023 01:59 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार
No Confidence Motion: अविश्वास प्रस्ताव पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी लोकसभा में विपक्षी गठबंधन को जवाब देंगे...
loader
No Confidence Motion: Many MPs including amit Shah will attack on INDIA alliance
No confidence motion: Amit Shah - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार मंगलवार यानी आज अपने दूसरे कार्यकाल में पहले अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेगी। कांग्रेस की तरफ से कांग्रेस नेता गौरव गोगोई सरकार को घेरते हुए नजर आए। जबकि विपक्षी संगठन को जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भी पुरजोर तैयारी कर ली है। भाजपा की तरफ से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत 4 केंद्रीय मंत्री और 10 भाजपा सांसद हिस्सा लेंगे। पार्टी ने विपक्षी गठबंधन को जवाब देने के लिए क्षेत्रवार सांसदों का चयन किया है। इन सांसदों को क्षेत्र विशेष की उपलब्धियां गिनाने का निर्देश दिया गया है। 'I.N.D.I.A' गठबंधन शासित राज्यों को लेकर भाजपा सांसद विपक्ष को घेरेंगे।

यह भी पढ़ें: No Confidence Motion: अविश्वास प्रस्ताव की पिच पर आतिशी बल्लेबाजी के लिए तैयार टीम मोदी, ट्रेलर जारी

अविश्वास प्रस्ताव पर बहस की शुरुआत कांग्रेस गौरव गोगोई ने की। गोगोई असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे हैं। वे असम की कलियाबोर सीट से सांसद हैं। जबकि सरकार की ओर से जवाब देने वाले पहले सदस्य निशिकांत दुबे होंगे। दुबे झारखंड की गोड्डा संसदीय सीट से सांसद हैं। कांग्रेस की तरफ से कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं। सोमवार को जब राहुल गांधी सांसदी बहाल होने के बाद पहली बार लोकसभा में पहुंचे थे, तब भी दुबे ने उनपर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी की नफरत की दुकान पर चाइनीज सामान है।

अविश्वास प्रस्ताव पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी लोकसभा में विपक्षी गठबंधन को जवाब देंगे। सभी मंत्री मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा राजस्थान से राज्यवर्धन सिंह राठौर, पश्चिम बंगाल से लॉकेट चटर्जी, तेलंगाना से संजय बंडी, असम से राजदीप रॉय, बिहार से रामकृपाल यादव, छत्तीसगढ़ से विजय बघेल, दिल्ली से रमेश बिधूड़ी, हरियाणा से सुनीता दुग्गल और महाराष्ट्र से हिना गावित हिस्सा लेंगी। पार्टी की तरफ से ये 15 सांसद प्रमुखता से चर्चा में हिस्सा लेंगे।

ये I.N.D.I.A नहीं घमंडिया गठबंधन है

विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा के सांसदों को नया नारा दे दिया है। भाजपा संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद इंडिया छोड़ो। पीएम ने कहा कि ये इंडिया नहीं, घमंडिया गठबंधन है। पीएम मोदी ने विपक्ष पर ताबड़तोड़ हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष का सेमीफाइनल का मन था, कल हो गया। उन्होंने भाजपा सांसदों से कहा कि कुछ को घमंड हो गया है। तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों को बहुत घमंड है। इन घमंडिया ताकतों को पूरी एकता से जवाब देने का वक्त है। पीएम ने कहा कि ये अविश्वास प्रस्ताव सत्ता पक्ष के खिलाफ नहीं है बल्कि विपक्ष में विश्वास बहाली का है।

विपक्ष की आखिरी गेंद पर छक्का मारने का वक्त

पीएम मोदी ने भाजपा सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष की आखिरी गेंद पर छक्का मारने का वक्त है। उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल का नतीजा आ गया है। कल ही तो सेमीफाइनल हुआ था, नतीजा सबके सामने है। अब विपक्ष की अंतिम गेंद पर छक्का मारने का वक्त है। इससे पहले सोमवार को राज्यसभा में दिल्ली सर्विस बिल बिना किसी बाधा के पास हो गया। कांग्रेस और आप के नेतृत्व में विपक्ष ने इस विधेयक का विरोध किया था। लेकिन सरकार ने बड़े नंबर के साथ इसे ऊपरी सदन में पास करवा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed