फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Team Modi ready for batting on the pitch of no confidence motion, trailer released

No Confidence Motion: अविश्वास प्रस्ताव की पिच पर आतिशी बल्लेबाजी के लिए तैयार टीम मोदी, ट्रेलर जारी

Tue, 08 Aug 2023 01:46 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज/राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज/राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 08 Aug 2023 01:46 PM IST
विज्ञापन
सार
No Confidence Motion: भाजपा के मंत्रियों और सांसदों से कहा गया है कि वे मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल के बारे में बताएं। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से सभी मंत्रालयों से उनके प्रमुख कार्यों का ब्योरा मांगा गया है। उन्हें जो टॉस्क दिया गया था, उनकी प्रगति रिपोर्ट क्या है...
loader
Team Modi ready for batting on the pitch of no confidence motion, trailer released
No Confidence Motion - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

संसद में अविश्वास प्रस्ताव की पिच पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आतिशी बल्लेबाजी देखने को मिलेगी। पीएम मोदी की टीम का तो ट्रेलर भी जारी हो गया है। इसमें स्पष्ट संकेत दिया गया है कि मोदी टीम, सदन में राहुल गांधी और विपक्षी दलों के गठबंधन 'I.N.D.I.A' को करारा जवाब देगी। मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कह दिया है, सत्ता पक्ष की तरफ से जिन लोगों को सदन में बोलने का मौका मिलेगा, उन्हें सलामी बल्लेबाज की तरह सिक्सर मारने हैं। 'घमंडिया अलायंस' यानी I.N.D.I.A को कड़ा जवाब देना है।

केंद्र सरकार में एक वरिष्ठ मंत्री से हुई अनौपचारिक बातचीत में यह खुलासा हुआ है। अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने के लिए एक सप्ताह पूर्व ही भाजपा के मंत्रियों और सांसदों को होमवर्क दे दिया गया था। अब उसे चेक भी कर लिया गया है। भाजपा के मंत्रियों और सांसदों से कहा गया है कि सदन में अनावश्यक तौर पर राजनीतिक बयानबाजी करने से बचें। उन्हें जो भी कहना है, उसे तथ्यों के आधार पर रखें। भले ही आंकड़ों का गणित केंद्र सरकार के पक्ष में है, लेकिन उसके बावजूद विपक्षी दलों के गठबंधन 'I.N.D.I.A' को करारा जवाब देना है। केंद्रीय मंत्री ने बताया, मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष, प्रधानमंत्री का बयान सुनना चाहते हैं। ठीक है, प्रधानमंत्री बोलेंगे। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी, मणिपुर के मुद्दे को 'टच' कर सकते हैं। हालांकि सरकार का फोकस विकास के मुद्दों पर ही रहेगा।

भाजपा के मंत्रियों और सांसदों से कहा गया है कि वे मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल के बारे में बताएं। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से सभी मंत्रालयों से उनके प्रमुख कार्यों का ब्योरा मांगा गया है। उन्हें जो टॉस्क दिया गया था, उनकी प्रगति रिपोर्ट क्या है। जनहित की ऐसी योजनाएं, जिन्होंने लोगों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन किया है, उन्हें सदन में रखा जाएगा। यूपीए 1 और यूपीए 2 की तुलना, मोदी सरकार के कार्यकाल से करें।

चर्चा के दौरान तुलनात्मक एवं तथ्यात्मक आंकड़े पेश किए जाएं। पीएमओ द्वारा भाजपा के उन सांसदों और मंत्रियों की विशेष तैयारी कराई गई है, जिन्हें अविश्वास प्रस्ताव पर बोलना है। पीएम मोदी जब अपनी बात रखेंगे, तो वे मणिपुर को टच करते हुए समस्त पूर्वोतर के बारे में बताएंगे। वहां पर कौन सी योजनाएं लागू की गई। पूर्वोत्तर के उग्रवाद में कितनी कमी आई है। ये सभी बातें तथ्यों सहित बताई जाएंगी।

इसके अलावा विदेश के साथ भारत के संबंध, इस बाबत सदन को बताया जाएगा। सेना को मजबूती प्रदान करने के लिए कौन से नए हथियार और तकनीक मुहैया कराई गई है, उसकी जानकारी सदन को दी जाएगी। ये भी संभव है कि सरकार की ओर से भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा, विशेषकर चीन बॉर्डर को लेकर सरकार ने जो कदम उठाए हैं, उसके बारे में सदन को जानकारी दी जाएगी। जी20 सम्मेलन की मेजबानी, लगातार बढ़ती अर्थव्यवस्था और मेक इन इंडिया, इस बाबत सरकार तथ्यों के साथ अपना पक्ष रखेगी। पीएम मोदी ने मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में अविश्वास प्रस्ताव का ट्रेलर दिखा दिया है। उन्होंने विपक्ष के गठबंधन को 'घमंडिया विपक्ष' कहा है। परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा के केंद्रीय मंत्री एवं सांसद, विपक्ष को घेरेंगे। ईडी और सीबीआई द्वारा दर्ज केसों का हवाला दिया जाएगा। 2014 से पहले इन एजेंसियों ने कितने केस दर्ज किए थे, मोदी सरकार के दौरान सीबीआई और ईडी का रिपोर्ट कार्ड क्या कहता है। इसकी तुलना सदन में रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed