फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nitin gadkari says on teen talaq in Bhubaneswar at national executive meeting of bjp

'पीएम मोदी का मैसेज- तीन तलाक के बहाने न हो संघर्ष'

Sun, 16 Apr 2017 10:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Sun, 16 Apr 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
nitin gadkari says on teen talaq in Bhubaneswar at national executive meeting of bjp

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक के मुद्दे को उठाया। बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मीटिंग में पीएम ने मुस्लिम महिलाओं को हो रही दिक्कत का जिक्र करते हुए इस समस्या का जल्द हल निकालने की बात कही। पीएम मोदी के बाद पार्टी के बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने मीडिया के सामने कई बातें रखी।

विज्ञापन


गडकरी ने कहा कि समाज मे अगर किसी भी तरह की कुप्रथा है तो समाज को जगा कर उनको न्याय देने की कोशिश करनी चाहिए। पीएम की तरफ से गडकरी ने कई बाते रखी। गडकरी के मुताबिक पीएम ने कहा कि हम ये नहीं चाहते कि मुस्लिम समाज में तीन तलाक के बहाने संघर्ष हो। साथ ही ऐसा देश बनाना है, जहां सामाजिक और आर्थिक समानता होगी और जहां कोई ऊंच-नीचता का भेद नहीं होगा।
विज्ञापन

 

 


इससे पहले पीएम ने बैठक के समापन में भाषण देते हुए पार्टी के बड़े नेताओं समेत कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर और पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कालेधन के खिलाफ लड़ाई में विपक्ष ने सरकार को सहयोग नहीं किया।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी जैसे सरकार के बड़े फैसले पर विपक्ष ने विरोध जताया  लेकिन लोगों ने बहुत सहयोग किया। उन्होंने कहा कि धर्म और जाति से उठकर लोगों पीएम मोदी और बीजेपी का समर्थन कर रहे हैं। जावेडकर ने कहा कि ओबीसी बिल को राज्यसभा में कांग्रेस ने रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed