फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nitin gadkari says Highways to be toll booth free in 2 years finalises GPS technology for toll collection

गडकरी का बड़ा एलान, कहा- दो साल में हाइवे पर नहीं रहेंगे टोल बूथ, जीपीएस से लिया जाएगा टोल

Fri, 18 Dec 2020 03:40 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Fri, 18 Dec 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
nitin gadkari says Highways to be toll booth free in 2 years  finalises GPS technology for toll collection
टोल प्लाजा - फोटो : iStock

सड़क एवं परिवहन और एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने टोल बूथ को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार जीपीएस तकनीक से टोल लेने की तैयारी कर रही है। ऐसा होने के बाद अगले दो साल में किसी भी हाईवे पर टोल बूथ नहीं रहेंगे। गडकरी ने यह बात एसोचैम फाउंडेशन वीक कार्यक्रम के दौरान कही।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में आर्थिक पुनरुद्धार के लिए नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर इकोनॉमिक रिवाइवल थीम पर अपनी राय भी रखी। साथ ही, टोल फीस सीधे बैंक खातों से कटने की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि जब सभी व्यवसायिक वाहन वाहन ट्रैकिंग सिस्टम के अंतर्गत आ जाएंगे, उसके बाद सरकार पुराने वाहनों में जीपीएस तकनीक लगाने की योजना लेकर आएगी।

विज्ञापन

इतना हो जाएगा टोल कलेक्शन

गडकरी ने बताया कि इस साल मार्च 2021 तक टोल कलेक्शन 34 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि जीपीएस तकनीक से टोल कलेक्शन होने पर अगले पांच साल में टोल से होने वाली आय एक लाख 34 हजार करोड़ हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन






 

गडकरी ने कही यह बात

केंद्रीय परिवहन मंत्री ने कहा कि देश में औद्योगिक विकास ही रोजगार पैदा करने और गरीबी हटाने का एकमात्र रास्ता है। हालांकि इस वक्त उद्योग देश के शहरी क्षेत्रों में केंद्रीकृत है। ऐसे में उद्योगों के विकेंद्रीकरण को बढ़ावा देना जरूरी है, क्योंकि बढ़ते शहरीकरण से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और अन्य शहरों में गंभीर समस्याएं हो रही हैं। इस दौरान गडकरी ने बुनियादी ढांचे के विकास में सार्वजनिक और निजी निवेश को बढ़ावा देने की आश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने उन परियोजनाओं में सरकार के समर्थन का आश्वासन दिया, जो आर्थिक रूप से मजबूत नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed