फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NITI Aayog: NITI Aayog's unique initiative to promote methanol economy, will host Expo-2024

NITI Aayog: मेथेनॉल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग की अनोखी पहल, एक्सपो-2024 की करेगा मेजबानी

Wed, 16 Oct 2024 07:05 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 16 Oct 2024 07:05 PM IST
सार

NITI Aayog: भारत में मेथनॉल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग 17-18 अक्टूबर 2024 को मानेकशॉ सेंटर नई दिल्ली में द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय मेथनॉल सेमिनार और एक्सपो 2024 की मेज़बानी करने जा रहा है। 

विज्ञापन
NITI Aayog: NITI Aayog's unique initiative to promote methanol economy, will host Expo-2024
नीति आयोग करेगा एक्सपो-2024 की मेजबानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में मेथनॉल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग एक अनोखी पहल करने जा रही है। जिसके लिए आयोग 17-18 अक्टूबर 2024 को मानेकशॉ सेंटर नई दिल्ली में दो दिवसीय कार्यक्रम में द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय मेथनॉल सेमिनार और एक्सपो 2024 की मेज़बानी करने जा रहा है। भारत में मेथनॉल अर्थव्यवस्था की शुरुआत सितंबर 2016 में हुई थी, जब नीति आयोग ने मेथनॉल इंस्टीट्यूट, यूएसए के सहयोग से पहला सेमिनार आयोजित किया था। बता दें कि आयोग द्वारा मेथनॉल अर्थव्यवस्था कार्यक्रम में यह दूसरा सबसे प्रमुख सेमिनार के तौर पर माना जा रहा है। 
विज्ञापन

 

8 साल बाद हो रहा आयोजन
मेथनॉल अर्थव्यवस्था की शुरुआत 2016 में हुई थी, जिसके बाद अब नीति आयोग के द्वारा 8 वर्षों के बाद दुनिया में मेथनॉल उत्पादन, अनुप्रयोग और संबद्ध तकनीकी विकास से संबंधित परियोजनाओं, उत्पादों और अनुसंधान एवं विकास पहलों की प्रगति को उजागर करने के लिए सेमिनार और एक्सपो का आयोजन कर रहा है। सेमिनार मेथनॉल अर्थव्यवस्था पर चर्चा के लिए एक व्यापक मंच होगा, जो वैश्विक विशेषज्ञों, उद्योग के नेताओं, नीति निर्माताओं और शोधकर्ताओं को एक साथ लाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमिनार का लक्ष्य
बात अगर सेमिनार के मुख्य फोकस की करें तो इसमें विश्व ऊर्जा संक्रमण में मेथनॉल की भूमिका और ग्रीन शिपिंग में कम कार्बन ईंधन के रूप में मेथनॉल के उदय को उजागर करना है। जिसमें एनआईआई आयोग ने मेथनॉल इंस्टीट्यूट, यूएसए के साथ नॉलेज पार्टनर के रूप में साझेदारी की है। जानकारी के अनुसार इस सेमिनार के लिए भारत सरकार ने विभिन्न विभागों के माध्यम से भारतीय उच्च राख वाले कोयले से मेथनॉल बनाने, डीएमई उत्पादन, डीजल इंजनों को 100% मेथनॉल और डीजल (एमडी15) अनिल मेथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर चलाने के लिए परिवर्तित करने के लिए विभिन्न अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं का समर्थन किया। 


भारत में मेथनॉल अर्थव्यवस्था की भागेदारी
वहीं अब बात भारत में मेथनॉल अर्थव्यवस्था की स्थिति की करें तो यह सेमिनार ऐसे महत्वपूर्ण समय पर हो रहा है जब भारत मेथनॉल अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहा है। बता दें कि मेथनॉल, एक बहुमुखी ईंधन है जिसे बायोमास, कोयला और नवीकरणीय स्रोतों सहित घरेलू फीडस्टॉक्स की एक विस्तृत श्रृंखला से उत्पादित किया जा सकता है, जो भारत की स्वच्छ ऊर्जा परियोजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed