{"_id":"5a54a02e4f1c1bd1178b5c05","slug":"nirmala-sitharaman-watch-ins-vikramaditya-s-strength-with-chief-admiral-sunil-lamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: INS विक्रमादित्य की ताकत देखने पहुंचींं रक्षा मंत्री, युद्धपोत से ही भरी उड़ान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
VIDEO: INS विक्रमादित्य की ताकत देखने पहुंचींं रक्षा मंत्री, युद्धपोत से ही भरी उड़ान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Jan 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ani
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने नौसेना में शामिल युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य की ताकत देखी। निर्मला सीतारमण ने खुद नौसेना प्रमुख सुनील लांबा संग अपने एक दौरे में आईएनएस विक्रमादित्य की खूबियां देखीं। उनके इस सफर का एक वीडियो एएनआई ने जारी किया है। जिसमें वो नौसेना प्रमुख सुनील लांबा के साथ इस युद्धपोत की पूरी जानकारी ले रही हैं।
विज्ञापन
रक्षामंत्री के इस दौरे में नौसेना प्रमुख के साथ फ्लैग कमांडिग अफसर गिरीश लूथरा भी मौजूद थे। भारतीय सैन्य ताकत को जानने के लिए रक्षा मंत्री ने ये दौरा किया है। बता दें कि रक्षामंत्री ने ना सिर्फ युद्धपोत की खूबियों को समझा बल्कि युद्धपोत के हैलीपैड पर जहाजों को उतरते भी देखा। इस दौरान वह खुद भी युद्धपोत से फाइटर जेट में हवाई सफर पर निकलीं।
विज्ञापन
उनके इस दौरे में साथ नौसेना प्रमुख सुनील लांबा उन्हें तकनीकी बारीकियां समझाते रहे। इस दौरान रक्षा मंत्री ने भी अपने सवाल किए जिनका जवाब नौसेना प्रमुख देते दिखे।
विज्ञापन
देखें VIDEO...
#WATCH: Defence Minister Nirmala Sitharaman observed the night time takeoff of the MiG-29K aircraft from INS Vikramaditya (Source: Indian Navy) pic.twitter.com/e024OcpASB
— ANI (@ANI) January 9, 2018