{"_id":"59b652744f1c1be87f8b5cbf","slug":"nirmala-sitharaman-said-that-do-not-put-words-in-her-mouth-regarding-cag-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"CAG रिपोर्ट पर रक्षामंत्री ने कहा- मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश न किया जाए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
CAG रिपोर्ट पर रक्षामंत्री ने कहा- मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश न किया जाए
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Mon, 11 Sep 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में हथियारों की कमी को लेकर आई कैग की रिपोर्ट पर देश की नई रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सीएजी मामले पर उनकी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश न किया जाए।
विज्ञापन
सीतारमण ने कहा कि एक पत्रकार से बातचीत में उन्होंने आर्मी के लिए हथियारों की उपलब्धता का जिक्र किया था, लेकिन कैग की रिपोर्ट पर उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा था। उन्होंने कहा कि सेना के लिए खरीदे जाने वाले हथियारों की एक तय प्रक्रिया होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिसका जैसा बयान हो उसे वैसा ही पेश किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
"Didn't mention CAG,don't put words in my mouth" says Def Min on media report quoting her saying CAG report on ammo shortage factually wrong pic.twitter.com/7CF1aSmqP2
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 11, 2017
दरअसल, हाल ही में कैग रिपोर्ट ने भारतीय सेना के अंदर मौजूद की एक बड़ी खामी को उजागर किया था। रिपोर्ट में कहा गया कि सेना के पास 10 दिन के युद्ध के लिए गोले-बारूद का ही भंडार है। रिपोर्ट को कैग ने संसद में भी पेश किया। वहीं 2015 में भी कैग ने रिपोर्ट जारी की थी जिसमें 20 दिन के भंडारण क्षमता की बात कही थी।
वहीं चीन के साथ हो चले डोकलाम विवाद और पाकिस्तान के साथ आए दिन टकराव के बीच यह चिंता की बात उठी थी कि युद्ध की स्थिति में भारत लंबी चलने वाली लड़ाई में ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएगा। लेकिन कैग की इस रिपोर्ट के पीछे आयुध कारखाना बोर्ड, लालफीताशाही, नौकरशाही और मेक इन इंडिया को जिम्मेदार ठहराया गया है।