{"_id":"689785a982b190d610057267","slug":"nirmala-sitharaman-conferred-bharata-lakshmi-title-by-sri-krishna-mutt-in-udupi-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: सीतारमण श्रीकृष्ण मठ में 'भारत लक्ष्मी' उपाधि से सम्मानित, बोलीं- मानव सेवा ही ईश्वर सेवा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: सीतारमण श्रीकृष्ण मठ में 'भारत लक्ष्मी' उपाधि से सम्मानित, बोलीं- मानव सेवा ही ईश्वर सेवा
Sat, 09 Aug 2025 11:01 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उडुपी (कर्नाटक)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उडुपी (कर्नाटक)
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:01 PM IST
सार
Karnataka: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उडुपी के श्रीकृष्ण मठ में 'भारत लक्ष्मी' की उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्होंने 'सेवा की संस्कृति' और भगवद गीता लेखन जैसे धार्मिक प्रयासों की सराहना की और इसे भक्ति व समर्पण का प्रतीक बताया। सीतारमण ने भावुक होकर कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है और भगवान कृष्ण सभी को आशीर्वाद दें।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त मंत्री
- फोटो : X / @nsitharaman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शनिवार को उडुपी के श्री कृष्ण मठ में पर्याय पुत्तिगे मठ के सुगुणेन्द्र तीर्थ स्वामी ने 'भारत लक्ष्मी' की उपाधि प्रदान की। सीतारमण मंदिर नगरी उडुपी इसलिए आई थीं, ताकि मठ के चारों ओर बने 'याली' (पारंपरिक शैली के विशेष ढांचे) का उद्घाटन कर सकें।
सुगुणेन्द्र तीर्थ स्वामी ने सम्मान पत्र पढ़ते हुए सीतारमण की 'ईमानदारी और समर्पण' की प्रशंसा की, जो उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में दिखाया है। इस सम्मान को पाकर भावुक हुईं सीतारमण ने याद किया कि वह पहली बार 2005 में उडुपी आई थीं, तब उन्हें एक कृष्ण प्रतिमा मिली थी, जिसकी वह आज भी पूजा करती हैं।
ये भी पढ़ें: 'अगर चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं तो लोकसभा से इस्तीफा दें..', भाजपा का राहुल गांधी पर पलटवार
विज्ञापन
उन्होंने 'अष्ट मठों' की 'सेवा की संस्कृति' की सराहना की और हर दिन हजारों भक्तों को भोजन कराए जाने की 'अन्नब्रह्म' परंपरा को 'भक्ति और समर्पण' का प्रतीक बताया। उन्होंने पुत्तिगे स्वामी द्वारा चलाए जा रहे 'कोटि गीता लेखना यज्ञ' की भी सराहना की, जिसमें एक करोड़ हाथ से लिखी गई भगवद गीता की प्रतियां एकत्र की जा रही हैं। उन्होंने इसे भगवान श्रीकृष्ण के संदेश को पूरे विश्व में फैलाने का अद्भुत प्रयास बताया।
उन्होंने कहा, मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। साथ ही उन्होंने यह भी प्रार्थना की, भगवान कृष्ण हमारे देश, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी लोगों को आशीर्वाद दें। इस अवसर पर अदमार मठ के विश्वप्रिय तीर्थ स्वामी भी मौजूद थे। कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश दिनेश कुमार को भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन