फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirmala Sitharamam will take charge after talks with Japan says Arun jaitley

दो दिन तक रक्षा मंत्री का पद नहीं संभालेंगी निर्मला, जेटली ने बताई वजह

Mon, 04 Sep 2017 02:17 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Mon, 04 Sep 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
Nirmala Sitharamam will take charge after talks with Japan says Arun jaitley
केंद्रीय मंत्रिपरिषद में हुए बड़े फेरबदल में निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है लेकिन अरुण जेटली ही सोमवार को जापान के साथ होने वाली एक प्रमुख सुरक्षा बातचीत में बतौर रक्षा मंत्री शामिल होंगे।
विज्ञापन


जेटली ने कहा कि कुछ व्यवस्थागत दिक्कतों की वजह से उन्हें ही सुरक्षा बातचीत में शामिल होना पड़ेगा। निर्मला देश की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री होंगी। मनोहर परिकर ने मार्च में गोवा का मुख्यमंत्री बनने के बाद रक्षा मंत्री का पद छोड़ दिया था। इसके बाद से जेटली रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
विज्ञापन


पढ़ें- इंदिरा गांधी के बाद पहली बार महिला रक्षामंत्री बनीं निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल चलाएंगे रेल
विज्ञापन
विज्ञापन


जेटली ने कहा, ‘सामान्य रूप से, नए रक्षा मंत्री को जाना चाहिए था लेकिन (व्यवस्थागत कारणों से) इसमें बदलाव करना संभव नहीं लगता। यह दोनों देशों के बीच बहुत महत्वपूर्ण सुरक्षा बातचीत है, विशेषकर यह जापान के प्रधानमंत्री के दौरे से पहले हो रही है।’ 

उन्होंने कहा, ‘मैं दो दिन तक रक्षा मंत्री के पद पर बना रहूंगा और इस बैठक में भाग लूंगा। निर्मला बातचीत संपन्न होने के तुरंत बाद मंत्रालय का पदभार संभालेंगी।’ जेटली के पास 26 मई से नौ नवंबर 2014 के बीच भी रक्षा मंत्रालय का प्रभार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed