{"_id":"5ddbe7628ebc3e54f87841cf","slug":"nirbhaya-case-delhi-court-transfers-case-to-another-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भया के दोषियों की सजा के अमल में तेजी का मामला अब दूसरे न्यायाधीश के पास ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
निर्भया के दोषियों की सजा के अमल में तेजी का मामला अब दूसरे न्यायाधीश के पास
Mon, 25 Nov 2019 08:08 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Mon, 25 Nov 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Rape Case
निर्भया के दोषियों को मिली सजा को जल्द अमल में लाने का मामला अब एक अन्य न्यायाधीश के पास ट्रांसफर कर दिया गया है। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को यह फैसला किया।
विज्ञापन
पीड़िता पक्ष की ओर से किए गए आवेदन में सजा के अमल में तेजी लाने के लिए तिहाड़ जेल अधिकारियों को निर्देश देने की बात कही है। जिला न्यायाधीश यशवंत कुमार ने इस मामले को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश अरोड़ा के पास भेज दिया है। मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
इस मामले की सुनवाई कर रहे दो न्यायाधीशों का ट्रांसफर हो चुका है। इस वजह से मामले को लगातार स्थगित किया जा रहा है। यौन उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई के लिए पटियाला हाउस स्थित अदालत में विशेष त्वरित अदालत गठित की गई है। मगर अभी तक किसी भी न्यायाधीश की नियुक्ति नहीं की गई है।
विज्ञापन
पिछले साल दिसंबर में निर्भया के अभिभावकों ने सभी चारों दोषियों को फांसी देने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए अदालत में अपील की थी।
याद रहे कि 16 दिसम्बर, 2012 को एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। गंभीर रूप से घायल छात्रा की 29 दिसंबर को सिंगापुर के एक अस्पताल में मौत हो गई थी।