फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirav Modi  Illegal Bungalow will be demolished Maharashtra government says to Bombay High Court 

ढहाया जाएगा नीरव मोदी का अवैध बंगला, महाराष्ट्र सरकार ने बांबे हाईकोर्ट को दी जानकारी

Fri, 07 Dec 2018 12:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 07 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Nirav Modi  Illegal Bungalow will be demolished Maharashtra government says to Bombay High Court 
Nirav Modi

महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को बांबे हाईकोर्ट को बताया कि उसने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के अवैध बंगले को ढहाने के लिए आदेश जारी कर दिया है। यह बंगला रायगढ़ जिले में अलीबाग में समुद्र तट पर स्थित है। सरकारी वकील पीबी काकडे ने चीफ जस्टिस नरेश पाटिल और जस्टिस एमएस कार्णिक की पीठ को बताया कि उसने अन्य 58 निजी संपत्तियों को ढहाए जाने का नोटिस दिया है जिन्होंने इलाके में राज्य सरकार और तटीय जोन के नियमों का उल्लंघन कर निर्माण किया। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई में सरकार से अलीबाग में तटीय इलाके में अवैध तरीके और तटीय मानदंडों के उल्लंघन से बनी संपत्तियों पर कार्रवाई के बारे में जानकारी मांगी थी। अलीबाग का तटीय इलाका वीकेंड में पर्यटकों के लिए काफी प्रसिद्ध है। सरकार ने कोर्ट में दाखिल अपने हलफनामे में बताया कि नीरव मोदी के अवैध बंगले को ढहाने का आदेश जारी किया जा चुका है। 
विज्ञापन


नीरव पीएनबी के 13000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी है। दिन में काकडे ने कोर्ट को बताया था कि नीरव मोदी का अवैध बंगला 5 दिसंबर को ढहाया जा चुका है। हालांकि गुरुवार रात में उन्होंने कहा कि बंगला अभी ढहाया नहीं गया है। इस बंगले को प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त कर लिया है और हमने इसे ढहाने का नोटिस जारी किया है। जल्द ही इसे ढहा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नीरव के बंगले को ढहाने के लिए रायगढ़ के सब डिवीजनल अधिकारी को आदेश की जानकारी दे दी गई है। मामले की अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होगी। हाईकोर्ट सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र धावले की याचिका पर सुनवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed