फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nipah Virus: Dr Kafeel said not leaving Gorakhpur will come back after helping people there

डॉक्टर कफील ने नकारी यूपी छोड़ने की बात, कहा- केरल में लोगों को मदद करना चाहता हूं

Wed, 23 May 2018 03:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Wed, 23 May 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
Nipah Virus: Dr Kafeel said not leaving Gorakhpur will come back after helping people there

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्थित बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से 30 बच्चों की जान चली गई थी। इस हादसे के बाद डॉक्टर कफील खान चर्चा में आए थे। उन्हें आठ महीने जेल में रहने के बाद कुछ समय पहले ही हाईकोर्ट से जमानत मिली है। अब यह एक बार फिर निपाह वायरस की वजह से चर्चा में हैं। वह केरल जाकर निपाह वायरस की चपेट में आए लोगों की मदद करना चाहते हैं।

विज्ञापन


डॉक्टर कफील को मदद के लिए खुद केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने बुलाया है। यह बात सामने आने के बाद से ही बीआरडी अस्पताल से निलंबित चल रहे डॉक्टर के उत्तर प्रदेश छोड़ने की बात कही जा रही थी। हालांकि उन्होंने यूपी छोड़कर जाने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि निपाह वायरस की चपेट में आने से नर्स सहित 10 लोगों की मौक हो गई है तो वह चिंतित हो गए।
विज्ञापन


डॉक्टर कफील ने केरल जाकर मरीजों का इलाज करने का एक प्रस्ताव सीएम विजयन को भेजा जो उन्हें अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि कालीकट मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक उन्हें शाम तक इस संबंध में पत्र भेज देंगे। उन्होंने कहा, 'जब मुझे पता चला कि 10 लोगों सहित एक नर्स की केरल में मौत हो गई है तो मैंने सोचा कि उनकी मदद करनी चाहिए। यूपी सरकार ने अभी तक मेरा निलंबन वापस नहीं लिया है। मैंने अस्पताल से संपर्क किया वह आज उसका जवाब देंगे। मैं गोरखपुर छोड़कर नहीं जा रहा हूं। मैं उनकी मदद करके वापस आ जाउंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed