फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nipah Virus claimed 11 lives in Kerala now government brought drug from Malaysia to cure people

निपाह वायरस से 11 लोगों की मौत, सरकार ने मलयेशिया से मंगवाई यह खास ड्रग

Fri, 25 May 2018 07:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझीकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझीकोड Updated Fri, 25 May 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
Nipah Virus claimed 11 lives in Kerala now government brought drug from Malaysia to cure people
निपाह वायरस

केरला में 11 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार निपाह वायरस की वजह से लोगों में डर का माहौल है। इस बीमारी ने राज्य के लोगों को भयभीत कर दिया है। इस वायरस का हालिया शिकार कोझीकोड़ के पेरंब्रा गांव के निवासी मूसा बने हैं। मूसा के दोनों बेटे मुहम्मद सादिक, मुहम्मद सालीह और उनकी भाभी मरियम इस बीमारी की वजह से मर चुके हैं। 

विज्ञापन


मूसा की जब जांच हुई तो वह भी इस वायरस से पीड़ित पाए गए। फिलहाल सरकारी मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने रीबाविरीन नाम के एंटी-वायरल ड्रग को मलयेशिया से मंगवाया है ताकि निपाह से लड़ा जा सके। कोझीकोड के मेडिकल कॉलेज अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में तीन मरीजों को यह ड्रग दिया जा रहा है।
विज्ञापन


राज्य में विभिन्न अस्पतालों में इस समय इस वायरस के लक्षणों वाले 23 लोग भर्ती हैं। वहीं जिन दो लोगों की पहचान वायरस से पीड़ित के तौर पर हुई थी उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। राज्य सरकार ने हालांकि केरला की यात्रा कर रहे लोगों के लिए स्वास्थ्य दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वह कोझीकोड, मल्लपुरम, वायनाड और कन्नूर ना जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने भी लोगों के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए है। एडवाइजरी के मुताबिक जमीन पर पड़े हुए या पहले से खाए हुए फलों का सेवन ना करें। इस्तेमाल में ना लिए जा रहे कुओं के पानी का उपयोग न करें और ना ही उसके आस-पास जाएं। एडवाइजरी में केवल ताजे फल खाने की सलाह दी गई है।


सरकार का कहना है, 'बीमारी के कारण मारे गए लोगों के शवों का अंतिम संस्कार सरकारी परामर्श के अनुसार करना चाहिए और साथ ही ऐसे भावुक क्षण के दौरान बीमारी को परिवार के अन्य सदस्यों में फैलने से रोकने की कोशिश करनी होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed