फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nine district disability-rehabilitation centers across country upgraded

DDRC: देश भर के नौ जिला विकलांगता-पुनर्वास केंद्रों को किया गया अपग्रेड, अब मिलेंगी ये सुविधाएं

Sun, 18 Sep 2022 07:57 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 18 Sep 2022 07:57 PM IST
सार

देश भर में फैले डीडीआरसी का उद्देश्य विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) को प्रभावी पुनर्वास सेवाएं प्रदान करना है। पहले चरण में नौ मॉडल डीडीआरसी (जिला विकलांगता पुनर्वास केंद्र) को अपग्रेड किया गया है।

विज्ञापन
Nine district disability-rehabilitation centers across country upgraded
दिव्यांग - फोटो : i stock

विस्तार

केंद्र की मोदी सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए संकल्पित है। पीएम मोदी ने दिव्यांगों के लिए कई योजनाएं भी चलाईं है। वहीं, अब देश भर में नौ जिला विकलांगता पुनर्वास केंद्रों को अपग्रेड किया गया है। इन केंद्रो को अपग्रेड करने के बाद विकलांग लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं की सूची में स्पीच और विजुअल थैरेपी के साथ ही मनोवैज्ञानिक सुविधा को शामिल किया जा सके। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने इन मॉडल डीडीआरसी का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि पहले चरण में नौ मॉडल डीडीआरसी (जिला विकलांगता पुनर्वास केंद्र) को विकसित किया गया है। इनमें बदायूं, पीलीभीत, बरेली, बालाघाट, गोलाघाट, अहमदाबाद, अमरावती, कुल्लू और रामपुर के केंद्र शामिल हैं। 
विज्ञापन


सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने बताया कि देश भर में फैले डीडीआरसी का उद्देश्य विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) को प्रभावी पुनर्वास सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि मॉडल डीडीआरसी में हियरिंग एड टेस्ट लैब, स्पीच थेरेपी रूम, विजुअल थेरेपी रूम, साइकोलॉजिस्ट रूम, फिजियोथेरेपिस्ट रूम, गैट प्रैक्टिस पैरेलल बार और टेली-मेडिसिन और टेली-थेरेपी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि ये जिला विकलांगता पुनर्वास केंद्र अब विशिष्ट विकलांगता आईडी पोर्टल के पंजीकरण में पीडब्ल्यूडी की सहायता करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि ये डीडीआरसी विकलांग व्यक्तियों को गुणवत्तापूर्ण पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने में मील के पत्थर साबित होंगे। इसके साथ ही भविष्य में आने वाले नए डीडीआरसी के लिए एक उदाहरण स्थापित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed