फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nine dead and three missing in Karnataka heavy rains landslide

कर्नाटक : भारी बारिश और जमीन धंसने से नौ की मौत, तीन लोग लापता

Sun, 25 Jul 2021 09:31 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 25 Jul 2021 09:31 AM IST
सार

कर्नाटक में पिछले पांच दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश और भूस्खलन के चलते राज्य में अभी तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है और तीन लापता हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।  तटीय, मलनाड और उत्तर-आंतरिक इलाकों के कई हिस्सों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 

विज्ञापन
Nine dead and three missing in Karnataka heavy rains landslide
कर्नाटक में भारी बारिश बनी मुसीबत - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के बाद अब कर्नाटक में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। बारिश और जमीन धंसने के कारण अभी तक नौ लोगों की जान जा चुकी है। वहीं तीन लोग लापता हैं। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई है। 22 जुलाई से अब तक हुई मौतों में चार उत्तर कन्नड़ जिले के हैं, दो बेलगावी से और एक-एक चिक्कमगलुरु, धारवाड़ और कोडागु से हैं। उत्तर कन्नड़ में सात स्थानों पर, चिक्कमगलुरु में चार, कोडागु में तीन और शिवमोग्गा और हासन जिलों में एक-एक भूस्खलन हुआ है।

विज्ञापन



राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 45 तालुकों के 283 गांवों में बारिश हुई है, जिससे 36,498 की आबादी प्रभावित हुई है। बारिश के कारण 2,600 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 78 जानवरों की मौत हुई है। 
विज्ञापन


बारिश से फसलों को भारी नुकसान
राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के कारण करीब 58,961 हैक्टेयर फसलों और 1,962 हैक्टेयर बागवानी को नुकसान पहुंचा है, जिससे 555 किलोमीटर से अधिक सड़क, 3,500 से अधिक बिजली के खंभे और 342 ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा प्रबंधन केंद्र के मुताबिक, उत्तर कन्नड़, शिवमोग्गा, बेलागवी, हसन, चिक्कमगलुरु, धारवाड़, दक्षिण कन्नड़ और कोडागु जिलों में शनिवार को भारी से भारी बारिश हुई। शिवमोग्गा में तीर्थहल्ली तालुक के कुदुमल्लीगे में सबसे अधिक 355 मिमी बारिश दर्ज की गई। 


सीएम ने हालात का लिया जायजा
मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा रविवार को उत्तरी कर्नाटक में बारिश और बाढ़ प्रभावित सीमावर्ती जिले बेलगावी का दौरा करेंगे और वहां की स्थिति का जायजा लेंगे। इससे पहले शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने प्रभावित जिलों के अधिकारियों से बात कर हालात का जयजा लिया। इसके अलावा उन्होंने प्रभारी मंत्रियों को अपने-अपने जिलों में रहने और वहां राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed