फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nilofar Malik said that I am sure my father will come out this is a judicial battle and we will fight

नवाब मलिक केस: बेटी नीलोफर को यकीन- बाहर आएंगे पिता, कहा- यह न्याय की लड़ाई और हम लड़ते रहेंगे

Thu, 24 Feb 2022 04:57 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 24 Feb 2022 04:57 PM IST
सार

मनी लांड्रिग केस में गिरफ्तार किए गए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक की बेटी ने कहा है कि मुझे यकीन है कि मेरे पिता बाहर आएंगे। यह न्याय की लड़ाई है।

विज्ञापन
Nilofar Malik said that I am sure my father will come out this is a judicial battle and we will fight
नीलोफर मलिक - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद उनकी बेटी नीलोफर मलिक ने कहा है कि यह न्याय की लड़ाई है और इसे हम लड़ेंगे। मुझे यकीन है कि मेरे पिता बाहर आएंगे। नीलोफर ने कहा कि हर मुसलमान जो एक्टिविस्ट की तरह सार्वजनिक रूप से काम करता है, कुछ लोग उसे डी-कंपनी से जोड़ देते हैं। ये हम सलमानों के लिए गलत है। इससे पहले उन्होंने ट्टीट कर कहा था कि शेरनी के पंजे निकालने का समय आ गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने अपने अगले ट्टीट में लिखा कि हम पिछले 2-3 महीनों से सुन रहे हैं कि ईडी आएगी। हमारे पिता ने हमें सावधान रहने के लिए कहा था। हमने सब कुछ ठीक किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पिता निडर होकर बोलते हैं इसलिए ईडी और एनसीबी हमारे पीछे हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की थी। जांच एजेंसी ने बुधवार तड़के ही दाऊद इब्राहिम से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनके घर पर छापा मारा और इसके बाद सात बजे ईडी उन्हें अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। तकरीबन छह घंटे तक चली पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में नवाब मलिक 3 मार्च तक ईडी की हिरासत में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद एनसीपी सुप्रीमों शरद पवार ने उनके बचाव में कहा था कि मलिक को इसलिए परेशान किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने केंद्र सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ आवाज बुलंद की है। पवार ने कहा कि हमें आशंका थी कि इस प्रकार की कार्रवाई की जा सकती है क्योंकि मलिक खुल कर बोलते हैं। पवार ने कहा कि सीधी सी बात है। अगर कोई मुस्लिम कार्यकर्ता होता है तो उसे दाऊद इब्राहिम से जोड़ दिया जाता हैं। जबकि उसका अंडरवर्ल्ड से कोई संबंध नहीं होता लेकिन ऐसा किया जाता है। 


नवाब मलिक की गिरफ़्तारी पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि दाऊद जैसे देश के दुश्मन को मदद जिसके माध्यम से हुई उसको और उनका मंत्री पद बचाने के लिए पूरी सरकार (महाराष्ट्र सरकार) उनके पीछे खड़ी है, इसका देश को जवाब इस सरकार को देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed