फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nijjar Case: Relevant evidence information not provided Foreign Ministry said on Indians arrested in Canada

निज्जर हत्याकांड: 'प्रासंगिक सबूत या जानकारी नहीं दी गई', कनाडा में गिरफ्तार भारतीयों पर बोला विदेश मंत्रालय

Thu, 09 May 2024 06:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 09 May 2024 06:27 PM IST
विज्ञापन
Nijjar Case: Relevant evidence information not provided Foreign Ministry said on Indians arrested in Canada
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (वीडियो) - फोटो : एएनआई

भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में अभी तक कोई विशिष्ट सबूत या जानकारी नहीं दी है। कुछ दिन पहले ही कनाडा की पुलिस ने कहा था कि उसने निज्जर की हत्या मामले में तीन भारतीयों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि कनाडा ने गिरफ्तारियों के बारे में भारत को सूचना दी है,  लेकिन कनाडा के अधिकारियों की ओर से आज तक कोई विशिष्ट या प्रासंगिक साक्ष्य या जानकारी साझा नहीं की गई है। पिछले हफ्ते कनाडा के अधिकारियों ने तीन भारतीय नागरिकों पर निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था और बताया था कि वे छात्र वीजा पर कनाडा आए थे। 
विज्ञापन


जायसवाल ने कहा कि जाहिर है, इसमें राजनीतिक हित काम कर रहे हैं। हम लंबे समय से कहते आ रहे हैं कि आतंकियों, चरमपंथियों और हिंसा की वकालत करने वालों को कनाडा में राजनीतिक स्थान दिया गया है। हमारे राजनयिकों को धमकी दी गई और उनके कर्तव्यों के पालन में बाधा उत्पन्न की गई। उन्होंने कहा कि हमने कनाडा के अधिकारियों को यह भी बताया है कि भारत से जुड़े संगठित अपराध से संबंधित लोगों को कनाडा में प्रवेश और निवास की अनुमति दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवाद से यूरोपीय संघ और भारत मिलकर लड़ेंगे 
यूरोपीय संघ (ईयू) और भारत आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे। यूरोपीय संघ और भारत ने मंगलवार को 14वीं आतंकवाद-रोधी वार्ता में इस मुद्दे पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि दोनों पक्षों ने आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा की और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार यूरोपीय संघ और भारत ने आपसी संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।  

मालदीव के विदेश मंत्री के भारत दौरे पर भी बोले
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर भारत दौरे पर हैं, उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। क्षमता निर्माण, ट्रेनिंग, सुरक्षा के विषयों पर साथ काम करने पर भी बात हुई।

चार्टर्ड फ्लाइट के जमैका में उतरने पर क्या बोले? 
उन्होंने कहा कि हमें बताया गया है कि दुबई से एक चार्टर्ड फ्लाइट जमैका में उतरी थी, फ्लाइट में कई भारतीय भी थे। उनके पास पहले से यात्रा और होटल की बुकिंग थी। स्थानीय अधिकारी उनके दस्तावेजों से संतुष्ट नहीं थे। उन्हें 7 मई को दुबई वापस भेज दिया गया।

रिहा किए गए पांच भारतीय नाविक ईरान से रवाना
तेहरान के कब्जे वाले इस्राइली जहाज पर सवार 17 भारतीय नाविकों में से पांच सदस्य बृहस्पतिवार को ईरान से भारत के लिए रवाना हो गए। भारतीय दूतावास ने उनकी रिहाई का विवरण साझा करते हुए यह जानकारी दी।


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, एमएससी एरीज जहाज पर सवार पांच भारतीय नाविक बृहस्पतिवार शाम ईरान से रवाना हो चुके हैं। हम बंदर अब्बास में दूतावास और भारतीय वाणिज्य दूतावास के साथ घनिष्ठ समन्वय के लिए ईरानी अधिकारियों की सराहना करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed