{"_id":"5da80fc58ebc3e01557e808b","slug":"nia-terror-attack-alert-on-diwali-five-suspects-seen-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर आतंकी हमले का अलर्ट, गोरखपुर में देखे गए चार संदिग्ध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिवाली पर आतंकी हमले का अलर्ट, गोरखपुर में देखे गए चार संदिग्ध
Thu, 17 Oct 2019 03:21 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 17 Oct 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने दिवाली पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चार संदिग्ध आतंकियों को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में देखा गया है। नेपाल सीमा पर एसएसबी और यूपी पुलिस के जवान सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों के हवाले से बताया जा रहा है कि ये आतंकी नेपाल के रास्ते से भारत में घुसे थे और आज यानी 17 अक्तूबर को दिल्ली में इकठ्ठा होंगे। ये सभी शिफ्ट डिजायर कार में सवार हैं। जो बातचीत सुरक्षा एजेंसियों ने रिकॉर्ड की हैं उसमें कहा गया है कि कुछ संदिग्ध कश्मीर से दिल्ली पहुचेंगे। इसके कारण दिल्ली और यूपी सहित कई प्रदेशों में सुरक्षाबल विशेष चौकसी बरत रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी कहा जा रहा है कि आतंकियों के हुलिए भी सुरक्षा एजेंसियों के पास हैं। जिसके आधार पर एजेंसियां इनकी धरपकड़ में जुट गई हैं।