{"_id":"66baf3d831b7daed400e6625","slug":"nia-raid-on-suspect-naxal-case-in-kochi-of-kerala-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA: केरल के कोच्चि में एनआईए की छापेमारी, संदिग्ध नक्सलियों के खिलाफ हुई कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NIA: केरल के कोच्चि में एनआईए की छापेमारी, संदिग्ध नक्सलियों के खिलाफ हुई कार्रवाई
Tue, 13 Aug 2024 11:29 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:29 AM IST
सार
माओवादी नेता साल 2019 में पुणे की यरवदा जेल से रिहा हुआ था। वह साल 1976 में हुए कायन्ना पुलिस स्टेशन हमले में भी आरोपी है।
विज्ञापन
एनआईए (फाइल तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज केरल के कोच्चि में कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी नक्सलवाद से जुड़े कुछ कथित संदिग्धों के ठिकानों पर हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एनआईए ने माओवादी नेता मुरलीधरन कन्नमपल्ली के ठिकानों पर छापेमारी की। छापा मारने वाली एनआईए टीम में आठ अधिकारी शामिल रहे।
माओवादी नेता साल 2019 में पुणे की यरवदा जेल से रिहा हुआ था। वह साल 1976 में हुए कायन्ना पुलिस स्टेशन हमले में भी आरोपी है। करीब 40 वर्षों तक फरार रहने के बाद महाराष्ट्र की आतंकरोधी पुलिस ने साल 2015 में मुरलीधरन को गिरफ्तार किया था। मुरलीधरन पूर्व आईएफएस अधिकारी कन्नमपल्ली करुणाकरन मेनन के बेटा है।