{"_id":"61f4142566ef25751d42eebc","slug":"nia-files-chargesheet-against-8-terrorists-in-isis-kerala-module-case-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISIS Kerala Module: एनआईए ने आईएसआईएस के आठ आतंकवादियों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ISIS Kerala Module: एनआईए ने आईएसआईएस के आठ आतंकवादियों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र
Fri, 28 Jan 2022 09:34 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 28 Jan 2022 09:34 PM IST
सार
एनआईए ने मुस्लिम युवाओं को आतंकवाद की राह पर ले जाने की कोशिश करने वाले आईएसआईएस के आठ आतंकियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आईएसआईएस के आठ कथित आतंकवादियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इन आतंकवादियों पर भोले-भाले मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने, उन्हें संगठन में भर्ती करने, आतंकी गतिविधियों के लिए पैसे जुटाने का आरोप है। अधिकारी ने कहा कि उन्होंने मुस्लिम युवाओं को वैश्विक आतंकी संगठन में शामिल करने के लिए विभिन्न सुरक्षित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि आरोपपत्र में दीप्ति मार्ला, मोहम्मद वकार लोने, मिझा सिद्दीकी, शिफा हारिस, ओबैद हामित मट्टा, मदेश शंकर, अम्मार अब्दुल रहमान और मुजामिल हसन भट का नाम शामिल है। एनआईए ने यह मामला पिछले साल मार्च में केरल के आरोपी मोहम्मद अमीन और उसके सहयोगियों की आतंकी गतिविधियों को लेकर दर्ज किया था। वह टेलीग्राम, हूप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस से आईएसआईएस के लिए विभिन्न चैनल चला रहा था।
विज्ञापन
तीन आतंकियों के खिलाफ पिछले साल सितंबर में दाखिल किया था आरोपपत्र
इन चैनलों के जरिए वह आईएसआईएस की हिंसक जिहादी विचारधारा का प्रसार कर रहे थे और आईएसआईएस मॉड्यूल के लिए नए सदस्यों की भर्ती कर रहा था। इससे पहले एनआईए ने इस मामले में पिछले साल सितंबर में तीन आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। अधिकारी ने बताया कि आरोपपत्र में कहा गया है कि इसमें शामिल सभी आठों आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन