फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA files chargesheet against 8 terrorists in ISIS Kerala module case news in Hindi

ISIS Kerala Module: एनआईए ने आईएसआईएस के आठ आतंकवादियों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

Fri, 28 Jan 2022 09:34 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 28 Jan 2022 09:34 PM IST
सार

एनआईए ने मुस्लिम युवाओं को आतंकवाद की राह पर ले जाने की कोशिश करने वाले आईएसआईएस के आठ आतंकियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है।

विज्ञापन
NIA files chargesheet against 8 terrorists in ISIS Kerala module case news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आईएसआईएस के आठ कथित आतंकवादियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इन आतंकवादियों पर भोले-भाले मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने, उन्हें संगठन में भर्ती करने, आतंकी गतिविधियों के लिए पैसे जुटाने का आरोप है। अधिकारी ने कहा कि उन्होंने मुस्लिम युवाओं को वैश्विक आतंकी संगठन में शामिल करने के लिए विभिन्न सुरक्षित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि आरोपपत्र में दीप्ति मार्ला, मोहम्मद वकार लोने, मिझा सिद्दीकी, शिफा हारिस, ओबैद हामित मट्टा, मदेश शंकर, अम्मार अब्दुल रहमान और मुजामिल हसन भट का नाम शामिल है। एनआईए ने यह मामला पिछले साल मार्च में केरल के आरोपी मोहम्मद अमीन और उसके सहयोगियों की आतंकी गतिविधियों को लेकर दर्ज किया था। वह टेलीग्राम, हूप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस से आईएसआईएस के लिए विभिन्न चैनल चला रहा था।
विज्ञापन


तीन आतंकियों के खिलाफ पिछले साल सितंबर में दाखिल किया था आरोपपत्र
इन चैनलों के जरिए वह आईएसआईएस की हिंसक जिहादी विचारधारा का प्रसार कर रहे थे और आईएसआईएस मॉड्यूल के लिए नए सदस्यों की भर्ती कर रहा था। इससे पहले एनआईए ने इस मामले में पिछले साल सितंबर में तीन आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। अधिकारी ने बताया कि आरोपपत्र में कहा गया है कि इसमें शामिल सभी आठों आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed