फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA conducted raids at seven places over plot to kill hindu leaders

तमिलनाडु: हिंदू नेता हत्या मामले में एनआईए ने सात जगहों पर मारा छापा

Thu, 20 Dec 2018 12:06 PM IST
अल्पना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अल्पना शर्मा Updated Thu, 20 Dec 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
NIA conducted raids at seven places over plot to kill hindu leaders
प्रतीकात्मक तस्वीर

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कोयम्बतूर-आईएस मामले में सात जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकदी, इलैक्ट्रॉनिक उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किये हैं। एनआईए के अनुसार इस मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों के घरों  पर छापेमारी की गई। चेन्नई और कोयम्बतूर में तीन तीन तता त्रिवेंद्रम में एक जगह छापा मारा गया है। छापेमारी में बेहिसाब नकदी, आपत्तिजनक दस्तावेज, मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड, सीडी, धार्मिक पुस्तकें और भाषण की कुछ लिपि बरामद की है।

विज्ञापन



पुलिस ने हिन्दू मक्कल काची के प्रमुख अर्जुन सम्पत और हिन्दू मुन्नानी के नेता मुकांबिका मानी सहित अन्य लोगों की हत्या की साचिश रचने के सिलसिले में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सितम्बर में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद दो अन्य लोगों को उन्हें आश्रय देने और उनके लिए वाहन का इंतजाम करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ये लोग आईएसआईएस मॉड्यूल तथा अन्य आतंकवादी संगठनों से प्रेरित हैं और उन्होंने ही साजिश रची थी। इस मामले को बाद में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से तीन के घर पर आज छापेमारी की गई। एनआईए अधिकारियों के यहां पहुंचने के बाद छापेमारी शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि उन्होंने उक्कदम में फैजल के घर, चंद्रन स्ट्रीट पर आशिक के घर और कुनियामुथुर में अनवर के घर की तलाशी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed