फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA charge-sheets 2 Bangladeshis for trafficking people to India, pushing them into forced labour

Human Trafficking: 'बांग्लादेश के दो नागरिकों ने भारत में की मानव तस्करी', NIA ने चार्जशीट में लगाए गंभीर आरोप

Sat, 18 May 2024 10:45 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 18 May 2024 10:45 PM IST
सार

Human Trafficking: आरोप है कि बांग्लादेश के दो नागरिकों ने 10 साल पहले अवैध रूप से भारत में घुसपैठ की। इसके बाद बांग्लादेश के अन्य नागरिकों को भी भारत में घुसपैठ करवा कर मजदूरी करने के लिए मजबूर किया।

विज्ञापन
NIA charge-sheets 2 Bangladeshis for trafficking people to India, pushing them into forced labour
एनआईए - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मानव तस्करी के मामले में बांग्लादेश के दो नागरिकों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। आरोप है कि दोनों ने 10 साल पहले अवैध रूप से भारत में घुसपैठ की। इसके बाद बांग्लादेश के अन्य नागरिकों को भी भारत में घुसपैठ करवा कर मजदूरी करने के लिए मजबूर किया। एनआईए की जांच में पता चला है कि मुहम्मद सहजलाल हलदर और मुहम्मद इदरीस उर्फ एर्दिश खान ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर बेनापोल के जरिये घुसपैठ की थी। इसके बाद दोनों ने शुरूआत में कूड़ा बीनने का काम किया। बता दें कि बेनापोल, बांग्लादेश के जेसोर जिले में स्थित एक शहर है।

विज्ञापन


एनआईए ने चार्जशीट में लगाए ये आरोप
एनआईए ने अपने बयान में कहा कि कूड़ा बीनने के काम के बाद सहजलाल और इरदिश ने कर्नाटक के मारगोंडानहल्ली में जमीन किराए पर ली। इस जमीन पर दोनों ने गोदामों और अस्थायी शेडों का निर्माण कर कचरा पृथक्करण इकाइयां शुरू कीं। इसके बाद दोनों आरोपियों ने बांग्लादेश से मानव तस्करी करना शुरू कर दिया। बांग्लादेश से तस्करी कर भारत लाए गए नागरिकों को रोजगार दिया जाता था। एनआईए ने कहा है कि सहजलाल और इरदिश ने बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की धमकी दी और कम वेतन पर कड़ी मेहनत करने के लिए मजबूर किया। 
विज्ञापन


मानव तस्करी का बड़ा नेटवर्क
एजेंसी की जांच में पता चला है कि यह मानव तस्करी का बड़ा नेटवर्क है। यह भी कहा गया कि दोनों के खिलाफ बंगलूरू में विशेष एनआईए अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया था। जांच एजेंसी ने बताया कि दोनों आरोपियों को कर्नाटक पुलिस की मदद से फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। एनआईए ने पिछले साल 7 नवंबर को इस संबंध में एक मामला दर्ज किया था। उस दौरान बताया गया था कि कर्नाटक स्थित कुछ संस्थाओं की ओर से भारत, बांग्लादेश, असम और त्रिपुरा में अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी नेटवर्क के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद एनआईए ने पूरे देश में तलाशी अभियान चलाया और कई आरोपियों की गिरफ्तारी की। इस रैकेट में शामिल दलालों और अन्य संदिग्ध तस्करों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed