फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nia arrests 3 al-qaeda suspects, they were planning to attack pm modi, says police

एनआईए ने अल-कायदा के तीन संदिग्धों को दबोचा, निशाने पर थे पीएम मोदी

Mon, 28 Nov 2016 08:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 28 Nov 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
nia arrests 3 al-qaeda suspects, they were planning to attack pm modi, says police

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तमुलनाडु के मदुरै से अल-कायदा के तीन संदिग्धों को दबोचा है। इनके मंसूबे जानकर जांच एजेंसी के होश फाख्ता हो गए। मदुरै में अल-कायदा की यूनिट चला रहे तीनों संदिग्धों से पता चला है कि वे कई दिनों से देश के शीर्ष 22 राजनेताओं पर हमले की प्लानिंग कर रहे थे, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी शामिल था। एनआईए के हत्थे चढ़े संदिग्धों के नाम एम करीम, आसिफ सुल्तान और अब्बास अली बताए जा रहा हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि करीम को उस्माननगर से दबोचा गया, जबकि आसिफ सुल्तान को जीआर नगर और अब्बास अली को इस्माइलपुरम से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार संदिग्धों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


एनआईए को जानकारी मिली थी के अल-कायदा के संदिग्ध दक्षिण मदुरै के नजदीक सक्रिय हैं। वे तमिलनाडु में आतंकी संगठन की यूनिट चला रहे थे। पुलिस के मुताबिक अब अलकायदा को दो और संदिग्धों हकीम और दाऊद सुलेमान की तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed