{"_id":"63df35176ef49b0e505ae2b7","slug":"nia-arrested-terrorists-belonging-to-let-and-isi-for-conspiring-terror-attacks-in-hyderabad-news-and-updates-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA: लश्कर के इशारे पर हैदराबाद पर हमला करने वाले थे आतंकी, भीड़ पर ग्रेनेड फेंकने की रची साजिश, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NIA: लश्कर के इशारे पर हैदराबाद पर हमला करने वाले थे आतंकी, भीड़ पर ग्रेनेड फेंकने की रची साजिश, तीन गिरफ्तार
Sun, 05 Feb 2023 10:18 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 05 Feb 2023 10:18 AM IST
सार
आतंकियों की पहचान मोहम्मद जाहिद, माज हसन फारुक और समीउद्दीन के रूप में हुई है। अधिकारियों का कहना है कि तीनों को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बीते साल अक्तूबर में हैदराबाद में आतंकी हमले की साजिश रचने में शामिल रहे तीन नामजद आतंकियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आतंकियों की पहचान मोहम्मद जाहिद, माज हसन फारुक और समीउद्दीन के रूप में हुई है। अधिकारियों का कहना है कि तीनों को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
एनआईए अधिकारियों ने बताया, तीनों आरोपियों व अन्य के खिलाफ बीते महीने 25 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप था कि मुख्य आरोपी जाहिद ने लश्कर और आईएसआई के इशारे पर माज हसन व समीउद्दीन जैसे कई युवाओं को भर्ती किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद में बम धमाका करने की रची थी साजिश
अधिकारियों के मुताबिक, जाहिद ने अपने साथियों के साथ मिलकर हैदराबाद में बम धमाका करने की साजिश रची थी, जिससे आम जनता के मन में आतंक पैदा किया जा सके। जाहिद ने यह सब पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के इशारे पर किया था। इतना ही नहीं, एनआईए को जांच में यह भी पता चला है कि पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स से जाहिद को हैंड ग्रेनेड्स भी मिले थे, जिन्हें सार्वजनिक जनसभाओं और भीड़ वाली जगहों पर ब्लास्ट करने के निर्देश दिए गए थे।