{"_id":"5efb64d17d971d7e30189a2d","slug":"nia-arrested-four-including-main-accused-in-fake-currency-circulation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए ने नकली मुद्रा संचलन मामले में मुख्य आरोपी समेत चार को गिरफ्तार किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनआईए ने नकली मुद्रा संचलन मामले में मुख्य आरोपी समेत चार को गिरफ्तार किया
Tue, 30 Jun 2020 09:44 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 30 Jun 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
एनआईए (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
एनआईए ने मंगलवार को कर्नाटक में नकली भारतीय मुद्रा नोट को फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। प्रमुख जांच एजेंसी के अधिकारी ने कहा कि आर विजय (26), जो एफआईसीएन से संबंधित गतिविधियों के वित्तपोषण में शामिल था, उसे पकड़ने के लिए एनआईए ने जाल बिछाया था।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि चार गिरफ्तार अभियुक्तों मोहम्मद सज्जाद अली, राजू एम जी, गंगाधर और वनिता जे से 6,84,000 रुपये के अंकित मूल्य के एफआईसीएन जब्त किए गए हैं, इन चारों ने सितंबर, 2018 में मालदा, पश्चिम बंगाल से कर्नाटक में नकली मुद्रा की तस्करी की थी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि जांच के दौरान, साबिरुद्दीन और अब्दुल कादिर को भी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया था। जांच पूरी होने के बाद, छह गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट और दो पूरक आरोपपत्र दायर किए गए।
विज्ञापन
एनआईए अधिकारी ने कहा कि विजय चार बैंक खातों के जरिये धनराशि को सह आरोपी तस्करों के खातों में ट्रांसफर करता और पश्चिम बंगाल में आपूर्तिकर्ताओं को भुगतान के लिए कोलकाता, मालदा और फरक्का के विभिन्न स्थानों पर पैसा निकाल लेता।