फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA arrested an accused Muhammad Tauqir Mahmood of Bengaluru in conspiracy of ISIS Daesh case

एनआईए की कार्रवाई: आईएसआईएस साजिश मामले में बंगलूरू के एक शख्स को गिरफ्तार किया

Sun, 24 Oct 2021 08:34 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 24 Oct 2021 08:34 PM IST
सार

आईएसआईएस साजिश मामले में अपनी जांच के दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बंगलूरू के रहने वाले एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
NIA arrested an accused Muhammad Tauqir Mahmood of Bengaluru in conspiracy of ISIS Daesh case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को आईएसआईएस/आईएसआईएल/दाएश मामले की साजिश में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम मोहम्मद तौकीर महमूद है और वह बंगलूरू का रहने वाला है।

विज्ञापन


एजेंसी ने बताया कि इस मामले में इससे पहले जांच के दौरान दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों आरोपियों के नाम अहमद अब्दुल कादिर और इरफान नसीर हैं। एनआईए ने इन दोनों के खिलाफ इसी साल एक अप्रैल को आरोपपत्र दायर किया था।
विज्ञापन


आगे जांच में पता चला कि आरोपी मोहम्मद तौकीर महमूद ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पैसा जुटाया, एक कुरान सर्किल समूह के मासूम मुस्लिम युवाओं को फंसाया और उनके दिमाग में जबरन कट्टरपंथी विचार भरकर आईएसआईएस में शामिल होने सीरिया भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए ने बताया कि 2013 में मोहम्मद तौकीर महमूद ने अपने सहयोगियों के साथ सीरिया की यात्रा भी की थी। एजेंसी के अनुसार महमूद ने यह यात्रा उसने दाएश नेतृत्व के साथ हाथ मिलाने के लिए की थी और उन्हें भारतीय मुसलमानों का सहयोग देने की पेशकश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed