फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA announces cash reward on 4 wanted accused in Pune ISIS module case

ISIS Module Case: NIA ने वांछित आरोपियों पर रखा 3-3 लाख का नकद इनाम, ISIS गतिविधियों में शामिल होने का मामला

Tue, 12 Sep 2023 03:04 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 12 Sep 2023 03:04 PM IST
सार

अधिकारी ने कहा कि एनआईए ने पुणे स्थित आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में छापेमारी की। इस दौरान देश में अशांति फैलाने वाली आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई।

विज्ञापन
NIA announces cash reward on 4 wanted accused in Pune ISIS module case
रतलाम में एनआईए की टीम ने मारा छापा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आईएसआईएस पुणे मॉड्यूल मामले में चार वांछित आरोपियों पर नकद इनाम की घोषणा की है। इन सभी चारों आरोपियों पर 3-3 लाख रुपये का नकद इनाम रखा गया है। मामले की जांच कर रही एनआईए ने कहा कि मुखबिरों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

विज्ञापन

यह है मामला

एनआईए ने हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे में एक मॉड्यूल के हिस्से के रूप में आईएसआईएस की गतिविधियों को बढ़ावा देने में कथित सक्रिय भागीदारी के लिए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ISIS Module Case: एनआईए ने महाराष्ट्र में आरोपी शमील नाचन के घर की ली तलाशी, मिली 'आपत्तिजनक सामग्री'

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था उद्देश्य?

अधिकारी ने कहा कि एनआईए ने पुणे स्थित आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में छापेमारी की। इस दौरान देश में अशांति फैलाने वाली आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। उन्होंने कहा कि इन लोगों की साजिश देश में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बाधित करना था। ये सभी आरोपी आईएसआईएस स्लीपर मॉड्यूल के सदस्य थे।

कौन है ये आरोपी ?

एनआईए अधिकारी ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद शाहनवाज शफीउज्जमा आलम उर्फ अब्दुल्ला, रिजवान अब्दुल हाजी अली, अब्दुल्ला फैयाज शेख उर्फ डायपरवाला और तल्हा लियाकत खान के रूप में की गई है। 5 अन्य गिरफ्तार आरोपी जुल्फिकार अली बड़ौदावाला, मोहम्मद इमरान खान, मोहम्मद यूनुस साकी, सिमाब नसीरुद्दीन काजी और अब्दुल कादिर पठान कुछ अन्य संदिग्धों के साथ मिलकर हिंसा भड़काने की एक बड़ी साजिश के तहत काम कर रहे थे।

वारदात को अंजाम देने की कर रहे थे तैयारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में पिछले सप्ताह गिरफ्तार आरोपी शमील साकिब नाचन के ठाणे आवास पर तलाशी अभियान चलाया था और ‘आपत्तिजनक दस्तावेज’ जब्त किए थे।अधिकारी ने बताया था कि जब्त दस्तावेज आतंकवादी संगठन आईएसआईएस की देश में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की साजिश का खुलासा करते हैं। अब एनआईए ने फिर कहा कि नाचन 5 अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हिंसा भड़काने की एक बड़ी साजिश कर रहा था। इसके तहत उसने देश में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बनाकर स्थापित किया था।

आईईडी के जरिए तबाही की थी साजिश

नाचन और अन्य आरोपियों ने पुणे के कोंढवा में एक घर में आईईडी इकट्ठा किया हुआ था। जहां उसने पिछले साल एक बम (आईईडी) असेंबली और प्रशिक्षण कार्यशाला को भी आयोजित किया था। एनआईए ने कहा कि उनकी मंशा देश में इस्लामिक स्टेट स्थापित करने की थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed