{"_id":"63777ebaab71e365536195c1","slug":"nhrc-reconstitutes-core-group-of-human-rights-defenders-ngos","type":"story","status":"publish","title_hn":"NHRC: मानवाधिकार रक्षकों और गैर सरकारी संगठनों के कोर ग्रुप का पुनर्गठन, ये होगा काम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NHRC: मानवाधिकार रक्षकों और गैर सरकारी संगठनों के कोर ग्रुप का पुनर्गठन, ये होगा काम
Fri, 18 Nov 2022 06:16 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 18 Nov 2022 06:16 PM IST
सार
इस कोर ग्रुप का काम एनएचआरसी और एनजीओ के बीच सहयोग के क्षेत्रों की पहचान करना है। इसके अलावा एनचआरसी की नागरिक समाज (सिविल सोसायटी) के साथ निरंतर और सार्थक बातचीत के लिए तंत्र तैयार करना है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का लोगो
- फोटो : एनएचआरसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मानवाधिकार कार्यकर्ताओं (ह्यूमन राइट्स डिफेंडर्स) और गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) का एक कोर ग्रुप पुनर्गठित किया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व विधायक और पद्म श्री पुरस्कार विजेता जितेंद्र सिंह शंटी, आरआरएजी (रिस्क एनालिसिस ग्रुप) के निदेशक सुहास चकमा और पूर्व राजदूत भसवती मुखर्जी भी इस 13 सदस्यीय पुनर्गठित टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
अधिसूचना में जिन शर्तों का जिक्र किया गया है, उनके मुताबिक इस कोर ग्रुप का काम एनएचआरसी और एनजीओ के बीच सहयोग के क्षेत्रों की पहचान करना है। इसके अलावा एनचआरसी की नागरिक समाज (सिविल सोसायटी) के साथ निरंतर और सार्थक बातचीत के लिए तंत्र तैयार करना है।
विज्ञापन
इस अधिसूचना में यह भी जिक्र किया गया है कि समूह नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं के लाभों की भी समीक्षा करेगा और अंतराल को भरने के लिए एडवाइजरी जारी करने में मदद करेगा।