फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NHRC issues notice to UP govt and HRD on ragging with 150 students in Motilal Nehru Medical College

मेडिकल कालेज में 150 छात्रों के साथ रैगिंग पर यूपी सरकार और एचआरडी को नोटिस, एनएचआरसी ने मांगा जवाब

Thu, 30 Aug 2018 11:14 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Aug 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
NHRC issues notice to UP govt and HRD on ragging with 150 students in Motilal Nehru Medical College
रैगिंग का विरोध (फाइल फोटो)
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार और मानव संसाधन विकास मंत्रालय को नोटिस जारी किया है। आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज में सौ से ज्यादा छात्रों के साथ रैगिंग के मामले पर जारी किया है। साथ ही आयोग ने कालेज के प्रधानाचार्य से भी जवाब मांगा है।
विज्ञापन


आयोग के मुताबिक मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया कि 30 अगस्त को इलाहाबाद के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज में प्रथम वर्ष के 150 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें 40 छात्राएं भी शामिल हैं। वहीं कुछ छात्रों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की गई। छात्रों ने मीडिया को बताया कि उन्हें यातनाएं दी गईं और धमकी दी गई कि अगर ऊपर शिकायत की तो उनका कैरियर बर्बाद कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


आयोग ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव और कॉलेज के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी करके चार हफ्तों में विस्तृत जवाब मांगा है। साथ ही आयोग ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए कालेज के दोषी छात्रों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने देशभर के शैक्षणिक संस्थानों में सुप्रीम कोर्ट के आदेश बनी राघवन कमेटी की सिफारिशों के लागू करने को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव से स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा है। आयोग ने यह रिपोर्ट चार हफ्तों में मांगी है। आयोग का कहना है कि देशभर के शैक्षणिक संस्थानों, स्कूल और कालेजों में रैंगिग पर प्रतिबंध है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने इस बारे में दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। इसके अलावा मेडिकल काउंसिल पहले ही मेडिकल कॉलेज ऑफ इंडिया (मेडिकल कॉलेजों/संस्थानों में रैगिंग की रोकथाम और निषेध) अधिनियम, 2009 के तहत मेडिकल कालेजों और संस्थानों में किसी भी प्रकार की रैंगिग को गैरकानूनी ठहरा चुकी है।

रैंगिग के नाम पर सिर मुड़वा दिए गए

NHRC issues notice to UP govt and HRD on ragging with 150 students in Motilal Nehru Medical College
प्रतीकात्मक चित्र
आयोग का मानना है कि प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ एक प्रतिष्ठित मेडिकल कालेज में रैगिंग के नाम पर इस तरह का व्यवहार किया जाना उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन है। साथ ही इस मामले में कॉलेज प्रशासन ने भी लापरवाही दिखाई है। 

गौरतलब है कि मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों के रैंगिग के नाम पर सिर मुड़वा दिए गए और उन्हें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कमर तक झुककर सलाम ठोकने के लिए कहा गया। वहीं छात्राओं से कहा गया कि वे बालों में तेल लगाने के बाद जूड़ा बांधकर आएं।

वहीं दो दिन पहले रैगिंग का विरोध करने वाले कई छात्रों की पिटाई तक की गई और शिकायत करने पर कैरिअर बर्बाद करने की चेतावनी दी गई। जिसके चलते किसी छात्र ने एंटी रैगिंग सेल में शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटाई। उधर, कॉलेज प्रशासन भी उन्हें ऐसा सुरक्षित माहौल नहीं दे रहा या फिर काउंसलिंग नहीं करवा रहा है कि वह सच बोलने की हिम्मत जुटा सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed