फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates Son took mother life latur two youths arrested with two tablets of methamphetamine in Mizoram

Updates: महाराष्ट्र में बेटे ने ली मां की जान, मिजोरम में मेथमफेटामाइन की दो टैबलेट के साथ दो युवक गिरफ्तार

Mon, 25 Dec 2023 02:31 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 25 Dec 2023 02:31 AM IST
सार

युवक ने कथित तौर पर अपनी मां से शराब के लिए कुछ पैसों की मांग की, जिसपर उन्होंने मना कर दिया। इसी बात से नाराज कपूत ने लोहे की झड़ उठाकर अपनी ही मां के सिर दे मारी।

विज्ञापन
News Updates Son took mother life latur two youths arrested with two tablets of methamphetamine in Mizoram
गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के लातूर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। रविवार को मिली आधिकारिक सूचना के मुताबिक घटना जिले की अहमदपुर तहसील स्थित सताला गांव की है। यहां शुक्रवार की रात एक नशेड़ी बेटे ने अपनी मां की जान ले ली। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान दनयानेश्वर नाथराव मुंडे के रूप में हुई है। युवक ने कथित तौर पर अपनी 40 वर्षीय मां संगीता नाथराव मुंडे से शराब के लिए कुछ पैसों की मांग की, जिसपर उन्होंने मना कर दिया। इसी बात से नाराज कपूत ने लोहे की झड़ उठाकर अपनी ही मां के सिर दे मारी, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गया, हालांकि अगले ही दिन पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।
विज्ञापन


मिजोरम में 1.27 करोड़ की टैबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

मिजोरम में उत्पाद शुल्क और नारकोटिक्स विभाग के कर्मियों ने 1.27 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की मेथमफेटामाइन की एक लाख गोलियां जब्त कीं। रविवार को मिली आधिकारिक सूचना के अनुसार घटना में शामिल खटला इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित पदार्थ के परिवहन के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। इसके साथ ही अधिकारियों ने यह भी बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विभाग के कर्मियों ने दोनों आरोपियों के कब्जे से और बाद में वाहन के अंदर से मेथामफेटामाइन बरामद किया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी त्रिपुरा के रहने वाले हैं। फिलहाल, आगे की जांच चल रही है।

37,000 महिलाओं का सामूहिक महारास
देवभूमि द्वारका के द्वारकाधीश मंदिर में रविवार को पूजा-अर्चना के बाद पारंपरिक पोशाक में अहीर समुदाय की 37,000 महिलाओं ने महारास किया। महिलाओं ने गरबा खेलकर करीब पांच हजार साल पहले कृष्ण काल में निभाए गए गौरवशाली अतीत को दोहराया।  

महारास में न सिर्फ द्वारका बल्कि दुबई,ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका सहित दर्जनभर देशों से अहीर समुदाय की महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत द्वारकाधीश मंदिर में ध्वजारोहरण के साथ हुई। इस मौके पर सांस्कृतिक आयोजन भी हुए। 

बेरोजगारी देश का सबसे ज्वलंत मुद्दा : खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कहा कि बेरोजगारी देश का सबसे ज्वलंत मुद्दा है। भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए खरगे ने एक पोस्ट में लिखा, देश का युवा पूछ रहा है कि सालाना दो करोड़ नौकरियां कहां गईं? भर्ती परीक्षाओं से नौकरी मिलने तक का सफर इतना जटिल क्यों हो गया है? आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के जुलाई 2022-जून 2023 के आंकड़ों का हवाला देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 15-29 वर्ष की आयु के व्यक्तियों की बेरोजगारी दर 10 प्रतिशत है। साथ ही जोड़ा, जुलाई 2022-जून 2023 की अवधि में देश में 15-19 वर्ष आयु वर्ग में ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगारी दर 8.3 प्रतिशत थी, जबकि इसी अवधि में शहरी क्षेत्र में बेरोजगारी दर 13.8 प्रतिशत थी।

आईआईटी बॉम्बे को 1998 के बैच ने दिए 57 करोड़ रुपये
आईआईटी बॉम्बे में 25 साल पहले पढ़ाई करने वाले और अब उच्च पदों पर पहुंच चुके करीब 200 पूर्व छात्रों ने मिलकर अपने संस्थान को 57 करोड़ रुपये का दान दिया। 1998 के बैच ने अपनी एलुमनाई मीट की रजत जयंती के मौके पर यह राशि प्रदान की, जो किसी एक कक्षा की तरफ से दिया गया सर्वोच्च साझा योगदान है।

आईआईटी बॉम्बे के निदेशक सुभाशीष चौधरी का कहना है, 1998 वाली क्लास का योगदान संस्थान के विकास में तेजी लाने में मदद करेगा और उत्कृष्टता के हमारे साझा दृष्टिकोण में योगदान देगा। इससे शीर्ष 50 संस्थानों की रैंकिंग में लाने के महत्वाकांक्षी 2030 दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने और वैश्विक मंच पर उत्कृष्टता हासिल करने में भी मदद मिलेगी।  


1971 वाले बैच का तोड़ा रिकॉर्ड
इससे पहले, संस्थान के 1971 के बैच ने 2021 में अपनी स्वर्ण जयंती के मौके पर 41 करोड़ का दान दिया था। 1998 के बैच ने उनके योगदान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed