फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news updates 19th june north east west south india politics crime events national news in hindi

Updates: केरल हाईकोर्ट से लाइबेरियाई जहाज की सशर्त गिरफ्तारी का आदेश; ओडिशा में पेड़ से लटका मिला युवती का शव

Thu, 19 Jun 2025 11:18 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 19 Jun 2025 11:18 AM IST
विज्ञापन
news updates 19th june north east west south india politics crime events national news in hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

 मालवाहक जहाजों की सुरक्षा और समुद्री उत्तरदायित्व से जुड़े एक अहम मामले में केरल हाईकोर्ट ने बुधवार को लाइबेरियाई जहाज एमएससी पोल द्वितीय की सशर्त गिरफ्तारी का आदेश दिया है। यह आदेश तब तक प्रभावी रहेगा जब तक इस मालवाहक जहाज की मूल कंपनी एमएससी मेडेटेरियन शिपिंग कार्पोरेशन एसए ₹73.49 लाख की सुरक्षा राशि जमा नहीं कर देती है। हाईकोर्ट का यह आदेश हाल में केरल तट पर एमएससी एल्सा-3 के डूबने के कारण माल की हानि के लिए समुद्री दावे से जुड़ा है। जस्टिस एमए अब्दुल हकीम ने यह आदेश केरल की काजू कंपनी सैंस कैश्यू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दायर याचिका पर दिया। कंपनी ने अपनी याचिका जिसमें आरोप लगाया गया था कि 24-25 मई के बीच एमएससी एल्सा 3 के डूबने के बाद उसके माल से भरे कंटेनर समुद्र में खो गए थे।

विज्ञापन

प्रो. प्रकाश सिंह हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी के कुलपति बने
 केंद्रीय विश्वविद्यालयों की विजिटर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोफेसर प्रकाश सिंह को हेमवती नंदन बहुणुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर प्रकाश सिंह अगले पांच साल तक के लिए कुलपति के पद पर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में खेल ढांचे को मजबूत करने के लिए आठ खेल अकादमियां स्थापित: मंत्री अरूप विश्वास
पश्चिम बंगाल के खेल और युवा मामलों के मंत्री अरूप बिस्वास ने विधानसभा में जानकारी दी कि राज्य सरकार ने खेल ढांचे को मजबूत करने के लिए अब तक आठ खेल अकादमियां स्थापित की हैं। विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान उन्होंने बताया कि जलपाईगुड़ी में 27 एकड़ ज़मीन पर 50 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक खेल अकादमी तैयार की गई है।

खिलाड़ियों को राज्य का सहयोग
मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार 1,557 खिलाड़ियों को हर महीने वित्तीय सहायता देती है। इसके अलावा, 2026 संतोष ट्रॉफी जीतने वाली बंगाल टीम के 22 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। आरूप विश्वास ने कहा कि हमें प्रतिभा की पहचान के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) का सहयोग चाहिए। अगर केंद्र सरकार सहयोग नहीं करती, तो राज्य सरकार अपने दम पर यह काम करेगी।

विज्ञापन

28 वर्षीय सीए ने की आत्महत्या 
हैदराबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक 28 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार, उसने अपनी नौकरी में रुचि न होने के कारण यह कदम उठाया। घटना मंगलवार रात की है, जब उसने एक होटल के कमरे में हीलियम गैस कर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले लिखे गए पत्र में उसने बताया कि वह लंबे समय से आत्महत्या के विचारों से गुजर रहा था और चार्टर्ड अकाउंटेंसी का चयन करने के अपने निर्णय पर पछता रहा था। उसने स्पष्ट किया कि उसका यह कदम काम के दबाव के कारण नहीं था।
 

पेड़ से लटका मिला 17 वर्षीय लड़की का शव
ओडिशा के क्योंझर जिले में एक 17 वर्षीय लड़की का शव पेड़ से लटका मिला। लड़की के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या के पहले सामूहिक बलात्कार किया गया था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया है।

लड़की सोमवार रात अपने घर से शौच के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। अगले दिन सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। घटनास्थल से खून से सने पुरुषों के कपड़े और अन्य वस्तुएं बरामद हुईं, जिससे परिवार को संदेह हुआ कि लड़की के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या की गई।
 

गोवा:  भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले को मंत्रिमंडल से हटाया
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के एक महीने बाद बुधवार को कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद गौड़े को कैबिनेट से हटा दिया गया। गौड़े ने 26 मई को एक समारोह में आरोप लगाया था।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दामोदर नाइक ने बताया,  यह कदम आदिवासी कल्याण विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के बाद उठाया गया है। यह विभाग मुख्यमंत्री सावंत के पास था। नाइक बताया कि गौड़े की बर्खास्तगी का कारण बाद में घोषित किया जाएगा। 

जेल में बंद आईएएस चकमा व उनके रिश्तेदारों के यहां छापे
ओडिशा की सतर्कता टीमों ने जेल में बंद युवा आईएएस अधिकारी धीमान चकमा के त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश में उनके रिश्तेदारों के घरों पर छापे मारे। आईएएस चकमा को ओडिशा पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने 9 जून को कालाहांडी जिले के धर्मगढ़ में एक व्यापारी से 10 लाख रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस की कार्रवाई में चकमा के सरकारी आवास से 47 लाख रुपये कैश और अन्य कीमती समान बरामद हुए थे।

सतर्कता विभाग के अनुसार, चकमा के उत्तरी त्रिपुरा के घर की तलाशी ली गई। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में उनके रिश्तेदारों के घरों पर भी छापे मारे गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ओडिशा सतर्कता की तीन टीमें त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश भेजी गई हैं। चकमा और उनके रिश्तेदारों के घरों से बरामद बैंक जमा से संबंधित का कागजों, निवेश और अन्य प्रासंगिक दस्तावेजों की जांच की जा रही है।  

ओएनजीसी के पूर्व अफसरों के खिलाफ 45 लाख रुपये के भ्रष्टाचार का केस
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लि. (ओएनजीसी), जोरहाट के पूर्व डीजीएम (एमएस), एक संविदा चिकित्सा अधिकारी (व्यावसायिक स्वास्थ्य) और आठ निजी मेडिकल दुकानों के मालिकों समेत 10 आरोपियों के खिलाफ 45 लाख रुपये के फर्जी बिलों के मामले में केस दर्ज किया है। एजेंसी ने कहा, आरोपी लोक सेवकों ने 2019 से 2022 के दौरान निजी सूचीबद्ध मेडिकल दुकानों के मालिकों और अज्ञात व्यक्तियों के साथ आपराधिक साजिश रची थी। आरोप था कि 8 सूचीबद्ध मेडिकल दुकानों के मालिकों ने ओएनजीसी के लाभार्थियों और उनके आश्रितों की जानकारी के बिना दवाएं जारी करने के लिए फर्जी मांग पर्चियों के आधार पर 45 लाख के झूठे और फर्जी बिल का दावा किया था।  

ईडी ने भाजपा नेता के 44 करोड़  के बैंक जमा और 16 लाख कैश फ्रीज
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में भाजपा में शामिल हुए महाराष्ट्र के एक कारोबारी और अन्य के खिलाफ वन भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है। संघीय जांच एजेंसी ने म्हात्रे के 44 करोड़ रुपये के बैंक जमा और म्युचुअल फंड के अलावा छापे के दौरान जब्त 16.5 कैश को फ्रीज कर दिया है।  

 

योग संगम के लिए अब तक चार लाख लोगों ने कराया पंजीकरण
11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रमुख आयोजन योग संगम के लिए चार लाख से अधिक लोग पंजीकरण करा चुके हैं। आयुष मंत्रालय ने दावा किया कि इससे पहले देश में किसी भी आयोजन में इतने बड़ी भागीदारी नहीं हुई है। योग संगम का मुख्य समारोह विशाखापत्तनम में होगा, जिसमें पीएम मोदी, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी हिस्सा लेंगे।

पाकिस्तान समर्थक पोस्ट करने पर एक और युवक गिरफ्तार
असम के सीएम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि सोशल मीडिया पर कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थक और सांप्रदायिक पोस्ट  करने के लिए एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद से अब तक 94 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि लगातार निगरानी के बाद व्यक्ति को नलबाड़ी से गिरफ्तार कर लिया गया। कामरूप पुलिस ने सफीकुल हक को गिरफ्तार किया है, जो फेसबुक पर पाकिस्तान समर्थक और सांप्रदायिक पोस्ट करने के लिए विभिन्न सिम का इस्तेमाल कर रहा था।
 

222 लोगों की हुई पहचान
एअर इंडिया हादसे को लेकर अहमदाबाद पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने कहा कि पुलिस अपनी जांच कर रही है, लेकिन अन्य एजेंसियां और विशेषज्ञ तकनीकी हिस्सा कर रहे हैं, जैसे ब्लैक बॉक्स का विश्लेषण करना, और जांच जारी है। अब तक 222 लोगों की पहचान हो चुकी है, 214 की पहचान डीएनए नमूनों के आधार पर और आठ की पहचान बिना डीएनए के की गई और उनके शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। 
 

भारत ने  शुरू की पांचवीं पीढ़ी का स्टेल्थ लड़ाकू विमान विकसित करने की परियोजना
भारत ने अपनी हवाई शक्ति को बढ़ाने के लिए पांचवीं पीढ़ी का ‘स्टेल्थ’ लड़ाकू विमान विकसित करने की महत्वाकांक्षी परियोजना को क्रियान्वित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत इकाई ‘एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी’ (एडीए) ने विमान के प्रोटोटाइप विकसित करने के लिए रुचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित किए हैं।

इस परियोजना के अंतर्गत सरकार उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) के पांच प्रोटोटाइप बनाने की योजना बना रही है। भारत अपनी हवाई शक्ति की क्षमता को बढ़ाने के लिए उन्नत ‘स्टेल्थ’ विशेषताओं से युक्त मध्यम वजन वाला लड़ाकू जेट विकसित करने की महत्वाकांक्षी एएमसीए परियोजना पर काम कर रहा है। हल्के लड़ाकू विमान तेजस के साथ एएमसीए को भारतीय वायुसेना का मुख्य आधार बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed