फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 18th April North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi

Updates: गायों के मरने का दावा करने पर TTD के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा; मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार

Fri, 18 Apr 2025 12:46 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 18 Apr 2025 12:46 PM IST
विज्ञापन
News Updates 18th April North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

टीटीडी गोशाला में गायों के मरने का दावा करने पर आंध्र प्रदेश पुलिस ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के पूर्व अध्यक्ष और वाईएसआरसीपी नेता बी करुणाकर रेड्डी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। टीटीडी बोर्ड के सदस्य भानुप्रकाश रेड्डी ने तिरुपति के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन राजू के पास शिकायत दर्ज कराई कि करुणाकर रेड्डी का दावा झूठा है कि एसवी गोशाला में प्रशासन की लापरवाही के कारण 100 गायों की मौत हो गई है। पुलिस ने करुणाकर रेड्डी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के रवैये पर उपराष्ट्रपति धनखड़ नाराज
सुप्रीम कोर्ट के रवैये पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मूल ढांचे का सिद्धांत देने वाले उच्चतम न्यायालय ने आपातकाल के दौरान अभेद्यता को ध्वस्त कर दिया था। राज्यसभा प्रशिक्षुओं के संबोधन के दौरान एक पूर्व न्यायाधीश की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि आपातकाल के दौरान शीर्ष अदालत ने इसकी अभेद्यता को पूरी तरह से नष्ट कर दिया था। धनखड़ ने कहा कि देश की सर्वोच्च अदालत ने बुनियादी ढांचे की अभेद्यता के इस कदर टुकड़े-टुकड़े कर दिए कि उसने नौ उच्च न्यायालयों के फैसलों को पलट दिया। आपातकाल के दौरान मौलिक अधिकारों की छुट्टी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका तक पहुंच होनी चाहिए।
विज्ञापन


मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार, 11 हथियार जब्त
सुरक्षा बलों ने मणिपुर से एक प्रतिबंधित संगठन के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। साथ ही 11 हथियार और 10 आईईडी जब्त किए। पुलिस ने बताया कि कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के दो उग्रवादियों को गुरुवार को थौबल जिले के वांगजिंग खाबाखोंग इलाके से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो हथगोले बरामद किए गए। वहीं टेंग्नौपाल, इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों में तलाशी अभियान के दौरान 11 हथियार और आईईडी जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा में भ्रष्टाचार के मामले में सरकारी इंजीनियर गिरफ्तार
ओडिशा में भ्रष्टाचार के मामले में गुरुवार को एक सरकारी इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है।  अधिकारियों ने बताया कि अंगुल जिले के अथमलिक ब्लॉक में तैनात सहायक कार्यकारी अभियंता राम चंद्र सत्पथी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान, सरकारी इंजीनियर की ढेंकनाल में एक आवासीय दो मंजिला इमारत और कटक और ढेंकनाल में 22 उच्च मूल्य के प्लॉट की भी जानकारी मिली है। 

साथ ही सतर्कता विभाग ने गिरफ्तार किए गए इंजीनियर के दामाद तपन कुमार त्रिपाठी के घर से 23.95 लाख रुपये भी जब्त किए हैं। वह जूनागढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी हैं। अधिकारी ने कहा कि गहन तलाशी और पूछताछ के बाद पता चला कि सत्पथी के पास ऐसी संपत्ति है जो उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से 226 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और बेटी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

प्रसिद्ध लेखिका रोज केरकेट्टा का रांची में निधन
प्रख्यात लेखिका और आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता रोज केरकेट्टा ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। उनके परिवार के एक सदस्य ने निधन के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि महामारी के दौरान कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद से केरकेट्टा कई बीमारियों से पीड़ित थीं। उनके परिवार में बेटा सोनल प्रभंजन और बेटी वंदना टेटे हैं।

वंदना टेटे ने बताया कि उनकी मां का सुबह करीब 10.30 बजे निधन हो गया। वह 2023 से बिस्तर पर थीं और पिछले 10 दिनों से उन्होंने खाना भी लगभग बंद कर दिया था। केरकेट्टा की कहानियों का संग्रह 'पघा जोरी-जोरी रे घाटो' उनकी लोकप्रिय साहित्यिक रचनाओं में से एक थी।

मांगी लाल जाट को कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया 
केंद्र सरकार ने गुरुवार को मांगी लाल जाट को कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डीएआरई) का सचिव-सह-भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) का महानिदेशक नियुक्त किया। कार्मिक मंत्रालय ने इस बारे में एक बयान भी जारी कर दिया है। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए हुई है। 

जाट वर्तमान में हैदराबाद स्थित अंतरराष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (आईसीआरआईएसएटी) में उप महानिदेशक-अनुसंधान एवं वैश्विक अनुसंधान कार्यक्रम के निदेशक हैं।

कोलकाता में चलती बस में आग, कोई हताहत नहीं
कोलकाता में गुरुवार आधी रात को विद्यासागर सेतु पर एक निजी बस में अचानक आग लग गई। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के वक्त बस  कोलकाता से पुरुलिया जा रही थी। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग लगने की खबर पाते ही आनन-फानन में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाई गई। बस में करीब 40 यात्री थे, हालांकि सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 

वहीं, गुजरात के वलसाड के पारडी गांव के पास एक ट्रक में आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी पाने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। इस बारे में अग्निशमन अधिकारी दिव्येश पटेल ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद हम मौके पर पहुंचे।  कुल तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। राजमार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग 48 मुंबई अहमदाबाद) आधे घंटे के लिए बंद कर दिया गया था।

वायरल पोस्ट पर ईडी पहुंची घर, दावा झूठा
 प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत बृहस्पतिवार को 50 करोड़ रुपये का कुत्ता आयात करने का दावा करने वाले शख्स के घर पहुंची। हालांकि जांच में यह दावा फर्जी पाया गया।

सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया में कुछ दिनों से यह खबर चल रही थी कि एक व्यक्ति ने दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता (कोकेशियान शेफर्ड और वुल्फ की संकर नस्ल) आयात किया है। इसके कारण ईडी की ईडी की नजर पर मामले पर पड़ी। बृहस्पतिवार को संघीय जांच एजेंसी दावों की पुष्टि करने के लिए व्यक्ति के घर पहुंची, लेकिन उसने पाया कि यह खबर झूठ है। व्यक्ति के पास इतना महंगा कुत्ता खरीदने के लिए आय का कोई जरिया नहीं है। कुत्ते की कीमत एक लाख रुपये भी नहीं थी। 

विदेश राज्य मंत्री मार्गेरिटा आज मलयेशिया के दो दिनी दौरे पर
 विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा 18 अप्रैल से मलयेशिया के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह मलयेशियाई एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रैवल एजेंट्स (एमएटीटीए) मेले में शिरकत करेंगे। वे वहां प्रमुख व्यापारिक नेताओं और भारतीय समुदाय के सदस्यों से द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा, आसियान-भारत पर्यटन पेशेवर आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025 का आयोजन असम पर्यटन विकास निगम (एटीडीसी) के सहयोग से किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed