फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates east west north south northeast india national incidents and news in hindi

News Updates: महाराष्ट्र में फूड प्वॉइजनिंग से एक मौत, 78 बीमार; ओडिशा में भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्री की मौत

Sun, 14 Apr 2024 07:38 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 14 Apr 2024 07:38 PM IST
सार

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में फूड प्वॉइजनिंग से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 78 लोग बीमार बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि सभी ने एक धार्मिक समारोह के दौरान प्रसाद खाया था। 

विज्ञापन
News and Updates east west north south northeast india national incidents and news in hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के माजरी कोलियरी क्षेत्र में फूड प्वॉइजनिंग से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा 75 से अधिक लोगों के बीमार होने की खबर है। पुलिस ने बताया कि चैत्र नवरात्रि की पूर्व संध्या पर एक मंदिर में धार्मिक समारोह के दौरान लोगों को प्रसाद बांटा गया था। घर पहुंचने के बाद उनमें से कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद 79 लोगों को आधी रात को वरोरा सिविल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान इनमें से एक व्यक्ति की मौत गई, जबकि बाकी लोगों को इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन

 

दिल्ली में भारत-रूस की मैत्री साइकिलिंग रैली का आयोजन

भारत-रूस की द्विपक्षीय राजनयिक संबंधों की 77वीं वर्षगांठ और पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की अंतरिक्ष उड़ान की 40वीं वर्षगांठ के मौके पर राजधानी दिल्ली में भारत-रूस की मैत्री साइकिलिंग रैली का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलिपोव ने मीडिया से बात की।

उन्होंने कहा, "भारत-रूस की द्विपक्षीय राजनयिक संबंधों की 77वीं वर्षगांठ के मौके पर कई लोग यहां इकट्ठा हुए। इस मौके को खास बनाने के लिए भातरीय दोस्तों के साथ सुबह की सैर करने से बेहतर और क्या हो सकता है। हमने शांति पार्क से इंडिया गेट तक की यात्रा की। यह एक शानदार सवारी थी। मैं विभिन्न मौकों पर दिल्ली में साइकिल चलाने के लिए संघ में पूर्ण रूप से शामिल होने के बारे में सोच रहा हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल में सड़क किनारे मिला महिला का जला हुआ शव

केरल के पलक्कड़ में रविवार की सुबह एक 30 वर्षीय महिला का जला हुआ शव सड़क किनारे मिला। आशंका जताई जा रही है कि महिला को जलाने से पहले चाकू से मारा गया है। आरोपी की पहचान 42 वर्षीय त्रिथला निवासी संतोष के तौर पर की गई है, जो मृतक का पूर्व मालिक था। हालांकि, हत्या के बाद आरोपी ने खुद की भी जान ले ली। 

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें इस घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देका कि एक स्कूटर मृतक के पास पड़ा हुआ था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ऐसा माना जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे के करीबी थे। लेकिन अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने आगे बताया कि पिलहाल इस मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन

केरल में कार हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
केरल में वायनाड के विथिरि में बस और कार की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। उनके अलावा परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रविवार की सुबह साढ़ छह बजे घटी। परिवार मलप्पुरम के कोंडोट्टी में रहते थे और वे मैसूर से अपने घर वापस जा रहे थे। फिलहाल इस घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

ओडिशा में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत
ओडिशा के भद्रक जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में  पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति और उसकी चार साल की बेटी की मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह दुर्घटना सुबह करीब 10.45 बजे हुई। बताया गया है कि पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से पर्यटकों को लेकर जा रही तेज रफ्तार कार सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बताया गया है कि सभी पर्यटक पुरी घूमने के बाद वापस अपने घर को लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुभाशीष गांगुली (42) और उनकी बेटी कोयल गांगुली को मृत घोषित कर दिया। कार चालक समेत तीन घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुडुचेरी के पहले भाजपा विधायक एएम कृष्णमूर्ति का निधन

पुडुचेरी में भाजपा के पूर्व विधायक एएम कृष्णमूर्ति का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात निधन हो गया। कृष्णमूर्ति 2001-2006 के बीच रेड्डीरपालयम निर्वाचन क्षेत्र से पहले भाजपा विधायक बने थे। उपराज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुडुचेरी के लोगों में कृष्णमूर्ति के प्रति बहुत सम्मान और स्नेह था। दिवंगत विधायक ने पुडुचेरी के विकास में भी बहुत योगदान दिया। राधाकृष्णन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

नासिक में वन्यजीवों के अंग जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नासिक जिले में मुंबई की डीआरआई टीम ने बंगाल मॉनिटर छिपकलियों और सॉफ्ट मूंगों के अंगों को जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इसमें मॉनिटर छिपकली के 781 हेमिपीन (पुरुष यौन अंग) और 19.6 किलोग्राम नरम मूंगा शामिल हैं। छिपकली के अंगों को हत्था जोड़ी के रूप में बेचा जाता है। दोनों वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची एक के तहत सूचीबद्ध हैं। गुप्त सूचना पर डीआरआई अधिकारियों ने जाल बिछाकर तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed