फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates civil engineer from Nagpur made replica of Ayodhyas Ram Temple at his home

Updates: नागपुर के सिविल इंजीनियर ने घर पर बनाई राम मंदिर की प्रतिकृति, जाने कैसे तैयार किया डिजाइन

Sat, 13 Jan 2024 06:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 13 Jan 2024 06:31 PM IST
सार

नागपुर के एक सिविल इंजीनियर ने अपने घर के बाहर राम मंदिर की 11 फीट की प्रतिकृति बना डाली। उन्होंने बताया कि इंटरनेट के जरिए उन्हें डिजाइन मिला था। 

विज्ञापन
News and Updates civil engineer from Nagpur made replica of Ayodhyas Ram Temple at his home
Replica of Ram Mandir - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में एक सिविल इंजीनियर ने अपने घर के बाहर आयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति बनाई है। इंजीनियर प्रफुल्ल माटेगांवकर ने बताया कि उन्हें इंटरनेट पर मंदिर का डिजाइन मिला, जिसके जरिए उन्होंने 11 फीट का राम मंदिर बना डाला। 
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'एक सिविल इंजीनियर होने के नाते मैंने इसके बारे में बहुत पढ़ाई की। इसके बाद मैंने ग्राफिकल डिजाइन बनाया और इसके लिए जिन-जिन वस्तुओं की जरूरत थी उसके बारे में सोचने लगा। यह प्रक्रिया पिछले साल दिवाली से पहले शुरू हुई थी।'
विज्ञापन

तेलंगाना में प्राइवेट बस में आग लगने से एक की मौत

तेलंगाना के जोगुलाम्बा गडवाल जिले के बीचुपल्ली में आज सुबह-सुबह एक प्राइवेट बस में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल इस मामले में ज्याद जानकारी नहीं मिल पाई है। 

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम से मिलीं वाईएस शर्मिला

कांग्रेस नेता वाईएस शर्मिला ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू से हैदराबाद में मुलाकात की। 

महाराष्ट्र में ट्रक और पिकअप वाहन की टक्कर में चार की मौत

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक ट्रक और पिकअप वाहन की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे की है। टक्कर के बाद पिकअप वाहन ट्रक से फंस गया था और कुछ दूर तक घसीटता चला गया।

अश्विनी वैष्णव ने गोपीनाथपुर नीलगिरि-बालासोर रेलवे लाइन का किया उद्घाटन 
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को गोपीनाथपुर नीलगिरि-बालासोर यात्री रेलवे लाइन के 18 किलोमीटर लंबे हिस्से का उद्घाटन किया। साथ ही एक नई शुरू की गई मेमू ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर वैष्णव ने कहा कि नरेंद्र मोदी की एनडीए सरकार के तहत ओडिशा को रेलवे बुनियादी ढांचे के विकास के लिए हर साल औसतन 10,000 करोड़ रुपये मिलते हैं। रेलवे के विकास के लिए ओडिशा पर मोदी का विशेष ध्यान है।

इस मेमू ट्रेन के बारे में रेलवे अधिकारी ने बताया कि दक्षिण पूर्व रेलवे डिवीजन में गोपीनाथपुर नीलगिरि से बालासोर के बीच मेमू ट्रेन एक दिन में तीन बार संचालित होगी।

मिजोरम के गांव से 5.5 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन और तस्करी की गई विदेशी सिगरेट बरामद  
पूर्वी मिजोरम के चम्फाई जिले में दो स्थानों से 5.62 करोड़ रुपये की हेरोइन और तस्करी की गई विदेशी सिगरेट बरामद की गई हैं।  असम राइफल्स के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने मिजोरम-म्यांमार सीमा पर ज़ोखावथर गांव में एक अभियान चलाया और शुक्रवार को एक महिला तस्कर से 4.39 करोड़ रुपये मूल्य की 628 ग्राम हेरोइन जब्त की। वहीं एक अन्य ऑपरेशन में बल के कर्मियों ने चम्फाई में म्यांमार से तस्करी करके लाई गई 1.23 करोड़ रुपये की विदेशी सिगरेट की 95 पेटियां बरामद कीं।

 असम के पोबितोरा अभयारण्य में पक्षियों की संख्या में गिरावट, दो नई प्रजातियाँ देखी गईं  
असम के पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य में पक्षियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। अभ्यारण्य के रेंजर नयन ज्योति दास  ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को हुई जनगणना में 2022-23 में पिछली गणना में 8,441 की तुलना में 7,225 पक्षी दर्ज किए गए। हालांकि  गणना के दौरान दो नई प्रजातियां भी देखी गईं हैं। अभयारण्य रेंजर नयन ज्योति दास ने कहा कि इस वर्ष पहचानी गई प्रजातियों की संख्या 72 थी, जो पिछली गणना में 70 से अधिक है। अभयारण्य में पहली बार देखी गई दो नई प्रजातियां ग्रेटर व्हाइट-फ्रंटेड गूज और बैकाल टील हैं।

 बिहार पीएफआई मामले में दो आरोपियों के खिलाफ एनआई ने दायर किया पूरक आरोपपत्र
 राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बिहार में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की गैरकानूनी और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों से जुड़े एक मामले में दो आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी मोहम्मद याकूब खान उफ्र सुल्तान उर्फ उस्मान और शाहिद रजा बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले हैं। इन पर भारतीय दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बिहार पुलिस ने शुरुआत में 26 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में एनआईए ने जुलाई 2022 में फिर से मामला दर्ज किया। इससे पहले एनआईए 14 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। एनआईए की जांच में पीएफआई कैडरों के विभिन्न धर्मों और समूहों के सदस्यों के बीच धार्मिक शत्रुता फैलाकर भय और आतंक का माहौल बनाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ था।

मणिपुर : 10 जनवरी को लापता हुए व्यक्ति का शव बरामद
बिष्णुपुर जिले के अकासोई के दारा सिंह शव शनिवार को मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में सुरक्षा बलों ने बरामद किया। वह 10 जनवरी को लापता हो गए थे। बरामद शव गोलियों से छलनी था।

अधिकारियों ने कहा, बिष्णुपुर जिले के अकासोई के दारा सिंह तीन अन्य लोगों के साथ पास के चुराचांदपुर जिले की एक पहाड़ी से लापता हो गया था। वह बुधवार को जलाऊ लकड़ी इकट्ठा करने गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया।

अधिकारियों ने कहा, तीन अन्य के शव पिछले बृहस्पतिवार को चुराचांदपुर जिले के हाओतक फेलेन से बरामद किए गए थे, उन्होंने कहा कि दारा सिंह का शव उस स्थान से लगभग 150 मीटर दूर पाया गया था। तीन अन्य की पहचान 51 वर्षीय इबोम्चा सिंह, उसके बेटे आनंद सिंह (20) और रोमेन सिंह (38) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed