फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news and update today Vice President Dhankhar said Corporates must contribute towards education of girls

Updates: 'कॉरपोरेट जगत बेटियों की शिक्षा में दे योगदान', दिल्ली विश्वविद्यालय के एक समारोह में बोले धनखड़

Wed, 07 Feb 2024 03:16 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 07 Feb 2024 03:16 PM IST
सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय के शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे कारोबारी विदेशी एनजीओ को काफी दान देते हैं। 

विज्ञापन
news and update today Vice President Dhankhar said Corporates must contribute towards education of girls
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : जगदीप धनखड़

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि भारतीय लोकतंत्र में महिलाएं सबसे बड़ी हिस्सेदार हैं। इसके अलावा, उन्होंने कॉरपोरेट जगत से आगे आकर लड़कियों की शिक्षा में योगदान देने को कहा।

विज्ञापन


बता दें, धनखड़ दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय के शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, 'हमारे कारोबारी विदेशी एनजीओ को काफी दान देते हैं। कॉरपोरेट को आगे आना चाहिए और अपने सीएसआर फंड का इस्तेमाल लड़कियों की शिक्षा में योगदान के लिए करना चाहिए।'
विज्ञापन

 


धनखड़ ने कहा कि एक लड़की को शिक्षित करने का मतलब है एक पूरी पीढ़ी को बदलना। इससे एक क्रांति की शुरुआत हो सकती है। इसके अलावा, कॉलेज के छात्रों को नए संसद भवन का दौरा करने के लिए आमंत्रित करते हुए उन्होंने कहा कि वे ऐसे सैनिक हैं जो अगले 25 वर्षों में 'अमृत काल' के स्वर्णिम काल की शुरुआत करेंगे।

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को भारत की नारी शक्ति का प्रदर्शन विश्व के लिए एक क्रांतिकारी मॉडल बना है। कर्तव्य पथ पर आर्मी, एयर फोर्स, नेवी, हेलीकॉप्टर, हवाई जहाज - सब जगह आप ही आप थे।

तमिलनाडु के ऊटी में निर्माण के दौरान भूस्खलन, छह श्रमिकों की मौत

तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के ऊटी के पास लवडेल में बुधवार को एक घर के निर्माण में लगे छह  श्रमिकों की इमारत का एक हिस्सा गिरने से मौत हो गई। भूस्खलन में फंसे लोगों को बचाने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है। अभी तक दो लोगों को बचाया जा चुका है।
 



गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को ऊटी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, एक मजदूर मलबे में दबा हुआ है। बचाव कार्य जारी है।

दुष्कर्म पीड़िता ने सीएम से की मुलाकात, जान को खतरा बताया
शादी के बहाने एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली महिला ने मंगलवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की और शिकायत की कि उसे एफआईआर वापस लेने के लिए धमकी दी जा रही है। उनके साथ मौजूद एक सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने महिला को आश्वासन दिया है कि आरोपियों को बुधवार रात तक गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed