{"_id":"665bfb8b1c37106edc0333f8","slug":"news-and-update-today-maharashtra-uttar-pradesh-bengaluru-north-east-crime-news-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Updates: स्तन कैंसर के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सोलापुर में पहल, ग्रामीण महिलाओं के लिए शुरू की मुफ्त जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: स्तन कैंसर के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सोलापुर में पहल, ग्रामीण महिलाओं के लिए शुरू की मुफ्त जांच
Sun, 02 Jun 2024 10:27 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sun, 02 Jun 2024 10:27 AM IST
सार
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीषा अव्हल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अक्सर ऐसी स्क्रीनिंग के लिए जाने से कतराती हैं। इसलिए महिलाओं के सामने आने का इंतजार करने की बजाय उन तक पहुंचने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
विस्तार
ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार के लिए महाराष्ट्र के सोलापुर जिला परिषद ने मोबाइल एंबुलेंस के माध्यम से पोर्टेबल उपकरणों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके मुफ्त स्तन कैंसर की जांच के लिए एक परियोजना शुरू की है।
विज्ञापन
'प्रोजेक्ट निदान' की शुरुआत
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीषा अव्हल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अक्सर ऐसी स्क्रीनिंग के लिए जाने से कतराती हैं। इसलिए महिलाओं के सामने आने का इंतजार करने की बजाय उन तक पहुंचने का फैसला किया गया। इसके चलते मार्च में 'प्रोजेक्ट निदान' की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
मोबाइल एंबुलेंस तैयार की
उन्होंने कहा, 'हमने स्तन कैंसर की जांच और निदान के लिए एक मोबाइल एंबुलेंस तैयार की है। निरामई नामक एक स्टार्टअप ने एक तकनीक विकसित की है। उनके द्वारा प्रदान किए गए उपकरण पोर्टेबल हैं और कहीं भी उपयोग किए जा सकते हैं। हमने इस मशीन को एंबुलेंस में फिट किया है। एआई और थर्मल तकनीक का उपयोग करके मशीन स्तन कैंसर के ट्यूमर का पता लगाती है।
विज्ञापन
अव्हेल ने स्तन कैंसर का जल्द पता लगाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'महिलाओं में स्तन कैंसर का प्रसार अधिक है। मेरे परिवार में भी, हमें स्तन कैंसर के मामलों के कारण बहुत नुकसान हुआ है, जिसने मुझे इस क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।'
5,000 महिलाओं की जांच
बता दें, यह परियोजना मार्च में जिले की सात लाख महिलाओं तक पहुंचने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। अबतक एंबुलेंस ने 1,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा की है और लगभग 5,000 महिलाओं की जांच की है। थर्मल स्क्रीनिंग और मैमोग्राफी में 64 मामले संदिग्ध (कैंसर के) पाए गए। उन्होंने कहा कि तीन मामले पॉजिटिव पाए गए हैं और मरीजों का वर्तमान में इलाज चल रहा है।